Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tulsi Vivah Wishes 2023: ऐसे भेजें तुलसी विवाह पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि का मिलेगा वरदान

Tulsi Vivah Wishes 2023 महापर्व तुलसी विवाह के दिन देवी तुलसी का विवाह श्री हरि विष्णु के स्वरूप शालिग्राम के साथ कराया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर को मनाया जाएगा। तुलसी विवाह की शुभकामनाएं भेजने के लिए यहां कुछ संदेश दिए गए हैं जिसे आप अपने दोस्त व प्रियजनों को भेज सकते हैं। आइए पढ़ते हैं -

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Thu, 23 Nov 2023 11:53 AM (IST)
Hero Image
Happy Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Happy Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस पवित्र दिन मां तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से कराया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर को मनाया जाएगा। तुलसी विवाह की शुभकामनाएं भेजने के लिए यहां कुछ संदेश दिए गए हैं, जिसे आप अपने दोस्त व प्रियजनों को भेज सकते हैं।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं वाले संदेश -

  • तुलसी विवाह के शुभ दिन पर मैं आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
  • जिस आंगन में तुलसी मां विराजमान हैं, वो घर स्वर्ग समान है, आपको श्री विष्णु और मां तुलसी के मिलन और तुलसी विवाह की शुभकामनाएं।
  • मां तुलसी और भगवान विष्णु की कृपा से आपको भी आपके सपनों का जीवनसाथी मिल जाए। आपको तुलसी विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
  • देवी तुलसी और श्री विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे, आपको सुखद और आनंदमय तुलसी विवाह 2023 की शुभकामनाएं।
  • यहां आपको और आपके परिवार को तुलसी विवाह के शुभ दिन की शुभकामनाएं।
  • आप देवी तुलसी और श्री विष्णु के दिव्य विवाह को देखकर आनंदित महसूस करें, आपको तुलसी विवाह 2023 की शुभकामनाएं।

मां तुलसी का मंगलाष्टक मंत्र

ॐ श्री मत्पंकजविष्टरो हरिहरौ, वायुमर्हेन्द्रोऽनलः चन्द्रो भास्कर वित्तपाल वरुण, प्रताधिपादिग्रहाः प्रद्यम्नो नलकूबरौ सुरगजः, चिन्तामणिः कौस्तुभः स्वामी शक्तिधरश्च लांगलधरः, कुवर्न्तु वो मंगलम

मां तुलसी का ध्यान मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।। लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

यह भी पढ़ें : Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर 'शिव' योग का हो रहा है निर्माण, हर समस्या का होगा समाधान

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'