Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vaishakh Month 2022: वैशाख माह में करें इन पांच चीजों का दान, होगी धन-धान्य की बढ़ोतरी

Vaishakh Month 2022 हिंदू नव वर्ष के दूसरे माह यानी वैशाख माह में स्नान दान का काफी अधिक महत्व है। इस माह इन पांच चीजों का दान देना महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका दान करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी साथ ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही हो जाएगी।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Tue, 19 Apr 2022 12:48 PM (IST)
Hero Image
वैशाख माह में करें इन चीजों का दान

नई दिल्ली, Vaishakh Month 2022: हिंदू धर्म में वैशाख का बहुत अधिक महत्व है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, वैशाख माह हिंदू नव वर्ष का दूसरा माह है जो 17 अप्रैल से शुरू होकर 16 मई तक चलेगा। मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह है। इसी कारण इस पूरे माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से हर तरह की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इस माह गंगा स्नान करने के अलावा दान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि वैशाख माह में दान देने से जातक को हर तरह के पाप से मुक्ति मिल जाती हैं। इसके साथ ही एक हाथ से दिया गया दान हजारों हाथों से दिए गए दान के बराबर लौटकर आता है। जानिए वैशाख माह में किन चीजों का दान देने से मिलेगा दोगुना फल।

तिल

वैशाख मास में तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है। वैशाख माह में भगवान सूर्य और विष्णु जी की पूजा करने के बाद तिल जल में प्रवाहित करने से लाभ मिलेगा। इसके अलावा तिल या इससे बनीं वस्तुओं का दान देना से दोगुना लाभ मिलेगा। इससे आपको पितरों का भी आशीर्वाद मिलेगा।

आम

वैशाख माह में फलों का दान करने का भी महत्व है। इस माह में अधिक मात्रा में आम आने लगते हैं। ऐसे में आप इस फल का दान दे सकते हैं।

गुड़ का दान

वैशाख माह में गुड़ का दान महादान माना जाता है। गुड़ का दान करने से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी। जिसके कारण आपको करियर में ऊंचाई मिलेगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसलिए आप गुड़ या फिर इससे बनी चीजों का दान कर सकते हैं।

सत्तू

वैशाख माह में सत्तू का दान देना लाभकारी माना जाता है। सत्तू का संबंध ग्रहों के राजा सूर्य और गुरुदेव बृहस्पति से है। इसलिए इस माह सत्तू का दान देने से कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। इसलिए अपनी श्रद्धा के अनुसार सत्तू का दान देना चाहिए।

जल पिलाएं

वैशाख माह में काफी गर्मी होती है। ऐसे में सबसे जरूरी चीज जल। ऐसे में आप चाहे तो किसी को दो घड़े जल से भरे हुए भेंट कर सकते हैं। पहला घड़ा पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए और दूसरा भगवान विष्णु के नाम पर दान दे सकते हैं। जिस दिन आप घड़े दान करने वाले हो उस दिन पहले भगवान विष्णु की विधिवत तरीके से पूजा जरूर करें। इसके पश्चात दान करें। आप चाहे तो किसी जगह पर प्याऊ लगवा सकते हैं।

Pic Credit- Freepik/instagram/_jadevine15_

डिसक्लेमर'

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'