Move to Jagran APP

Vaishakh Month 2023 Vrat and Tyohar List: वैशाख मास में मनाएं जाएंगे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार, देखिए सूची

Vaishakh Month 2023 07 अप्रैल से वैशाख मास का शुभारंभ हो रहा है। हिन्दू धर्म में इस मास का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस मास में पूजा-पाठ करने से सभी कष्ट और दुःख दूर हो जाते हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Fri, 07 Apr 2023 09:29 AM (IST)
Hero Image
Vaishakh Month 2023 पढ़िए वैशाख मास में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार की सूची।
नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Vaishakh Month 2023 Importance and Vrat-Tyohar List: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज से वैशाख मास का शुभारंभ हो गया है। बता दें कि वैशाख मास विक्रम संवत 2080 का दूसरा और महत्वपूर्ण महीना है। इस माह में भगवान विष्णु की उपासना का विधान है।

बता दें कि वैशाख मास के भगवान देवगुरु बृहस्पति हैं और देवता इंद्र हैं। पंचांग के अनुसार, वैशाख मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाते हैं। इनमें से प्रमुख त्योहार हैं- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और सीता नवमी पर्व। आइए जानते हैं, किस शुभ मुहूर्त में शुरू हो रहा है वैशाख मास और इस महीने में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची।

वैशाख मास 2023 मुहूर्त (Vaishakh Month 2023 Start Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 06 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 07 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में वैशाख मास की शुरुआत 07 अप्रैल 2023, शुक्रवार के दिन से हो रही है।

वैशाख व्रत-त्योहार सूची (Vaishakh Month 2023 Vrat-Tyohar List)

  • 09 अप्रैल 2023, रविवार- संकष्टी चतुर्थी व्रत

  • 13 अप्रैल 2023, गुरुवार- कालाष्टमी

  • 14 अप्रैल 2023, शुक्रवार- बैसाखी, मेष संक्रांति, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

  • 16 अप्रैल 2023, रविवार- बरूथिनी एकादशी व्रत

  • 17 अप्रैल 2023, सोमवार- मासिक प्रदोष व्रत

  • 18 अप्रैल 2023, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि

  • 20 अप्रैल 2023, गुरुवार- सूर्य ग्रहण 'संकरित'

  • 22 अप्रैल 2023, शनिवार- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

  • 23 अप्रैल 2023, रविवार- विनायक चतुर्थी व्रत, शंकराचार्य जयंती

  • 27 अप्रैल 2023, गुरुवार- गंगा सप्तमी

  • 28 अप्रैल 2023, शुक्रवार- माता बगलामुखी जयंती

  • 29 अप्रैल 2023, शनिवार- सीता नवमी

  • 01 मई 2023, सोमवार- मोहिनी एकादशी

  • 04 मई 2023, मंगलवार- नरसिंह जयंती

  • 05 मई 2023, शुक्रवार- बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है, विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।