Move to Jagran APP

Vaishakh Month 2023: वैशाख मास में जरूर करें ये आसान उपाय, पूरे महीने मिलेगा लाभ

Vaishakh Month 2023 हिन्दू पंचांग के अनुसार आज से वैशाख मास का शुभारंभ हो गया है। इस पवित्र महीने में देवी-देवताओं की उपासना करने से और स्नान-दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Fri, 07 Apr 2023 10:15 AM (IST)
Hero Image
Vaishakh Month 2023 वैशाख मास में जरूर करें यह आसान ज्योतिष उपाय।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vaishakh Month 2023: आज यानी 7 अप्रैल 2023 से वैशाख मास की शुरुआत हो गई है। इस पवित्र मास में भगवान विष्णु की उपासना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि वैशाख महीने में स्नान, दान, जप, तप इत्यादि करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में भी वैशाख महीने से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। आइए जानते हैं वैशाख मास के कुछ महत्वपूर्ण उपाय।

वैशाख महीने में जरूर करें ये खास उपाय (Vaishakh Month 2023 Jyotish Upay)

  • वैशाख मास में भगवान विष्णु की उपासना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए रोजाना सुबह 11 बार 'ॐ माधवाय नमः' मंत्र का जाप अवश्य करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

  • वैशाख मास में जरूरतमंद लोगों को जल, गुड़, सत्तू, तिल आदि का दान करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही उन्हें पितृ दोष से छुटकारा मिल जाता है और सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

  • वैशाख महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है। इसलिए इस मास में जरूरतमंदों को छाता, चप्पल, पियाऊ आदि और गर्मी से त्रस्त पशु-पक्षियों को पानी व भोजन दान करने से साधक को एक हजार राजसूय यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इसके साथ इस मास में छायादार वृक्ष की सेवा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

  • पवित्र वैशाख मास में अक्षय तृतीया पर्व भी मनाया जाता है। इसलिए इस महीने में सोना-चांदी जैसी शुभ चीजों की खरीदारी को बहुत ही अच्छा मन जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में साकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें:

Vaishakh Month 2023: वैशाख मास में इन बातों का ध्यान रखकर करें पूजा-पाठ, जानिए कुछ विशेष नियम

Vaishakh Month 2023 Vrat and Tyohar List: वैशाख मास में मनाएं जाएंगे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार, देखिए सूची

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।