Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Varalakshmi Vrat 2024: वरलक्ष्मी व्रत के दिन करें विशेष उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

सावन के महीने में वरलक्ष्मी व्रत किया जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष वरलक्ष्मी व्रत 16 अगस्त को है। वरलक्ष्मी व्रत महिलाएं अपने पति और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए करती हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो वरलक्ष्मी व्रत (Varalakshmi Vrat 2024 Upay) के दिन इस लेख में बताए गए उपाय जरूर करें।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 11 Aug 2024 05:50 PM (IST)
Hero Image
Varalakshmi Vrat 2024: वरलक्ष्मी व्रत के चमत्कारी उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Varalakshmi Vrat 2024 Upay: सावन के महीने में कई पर्व मनाए जाते हैं, जिनका विशेष महत्व है। सनातन धर्म में मां लक्ष्मी की उपासना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन के अंतिम शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत किया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष उपासना की जाती है। साथ ही सुख-शांति की प्राप्ति के लिए व्रत किया जाता है। इस पर्व को दक्षिण भारत में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। यदि आप अपना जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो वरलक्ष्मी व्रत के दिन ज्योतिष शास्त्र में वर्णित उपाय जरूर आजमाएं।

वरलक्ष्मी व्रत के उपाय (Varalakshmi Vrat Ke Upay)

  • माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां काफी पसंद हैं। ऐसे में वरलक्ष्मी व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें और मां लक्ष्मी के चरणों में 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें। कुछ समय बाद कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अलमारी या तिजोरी में रखें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Varalakshmi Vrat 2024: सावन में कब वरलक्ष्मी व्रत? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का तरीका

  • अगर आप जीवन में पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो वरलक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दौरान मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की कामना करें। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।  
  •  कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए वरलक्ष्मी व्रत के दिन किया उपाय कल्याणकारी होता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा विधिपूर्वक करें। इस दौरान  मां लक्ष्मी को अखंडित चावल और गुड़ से निर्मित खीर भोग में अर्पित करें। मान्यता है कि इस टोटके को करने से साधक को कर्ज से मुक्ति मिलती है।  

वरलक्ष्मी व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Varalakshmi Vrat 2024 Date and shubh muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन का अंतिम शुक्रवार 16 अगस्त को है। इसी दिन वरलक्ष्मी व्रत किया जाएगा।

सिंह लग्न पूजा मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर 08 बजकर 14 मिनट तक।

वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 08 मिनट तक।

कुंभ लग्न पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 55 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 22 मिनट तक।

वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त-रात 11 बजकर 22 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 01 बजकर 18 मिनट तक।

यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।