Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Shastra Tips: कर रहे हैं दूसरों की चीजों का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान !

Vastu Shastra Tips कुछ लोगों को दूसरों की चीजें उपयोग में लेने की बुरी आदत होती है जिसकी वजह से उनको काफी परेशान भी होना पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि दूसरों का सामान उपयोग (Vastu Tips) करने से कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं दूसरों की किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 21 Jan 2024 12:48 PM (IST)
Hero Image
Vastu Shastra Tips: कर रहे हैं दूसरों की चीजों का इस्तेमाल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन की कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे जानना हर किसी के लिए जरूरी है। क्योंकि कई बार हम अनजाने में या फिर अपनी आदतों के चलते ऐसी हरकतें करते हैं, जिनका भुगतान हमें पूरी जिंदगी करना पड़ता है।

ऐसी ही एक आदक है दूसरों की चीजें इस्तेमाल करना, जिसे आमतौर पर ज्यादातर लोग करते हैं। तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी वो दूसरों की चीजें हैं, जिसे हमें भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Ramlala Pran Pratishtha: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने पुरुषार्थ से सभी समस्याओं का समाधान किया

वास्तु शास्त्र के अचूक उपाय

दूसरों की पेन न करें इस्तेमाल

अक्सर आपने देखा होगा कुछ लोग दूसरों की पेन मांगकर इस्तेमाल करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि पेन से जातक का भाग्य जुड़ा होता है। अगर वह उस दौरान परेशान है, तो आप उस कलम के साथ उसकी परेशानी ले लेकर आ जाते हैं।

दूसरों की घड़ी पहनने से बचें

दूसरों की घड़ी का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि घड़ी का सीधा संबंध समय से है। अगर उस व्यक्ति का अच्छा समय चल रहा है, तो उसका अच्छा वरना उसका खराब समय घड़ी के साथ आ जाता है।

दूसरों के कपड़े न पहनें

ऐसा माना जाता है कि दूसरों के कपड़े कभी नहीं पहनने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से उसकी सभी नकारात्मक ऊर्जा आपके पास आ जाती हैं।

दूसरों के जूते-चप्पल न पहनें

दूसरों के जूते-चप्पल गलती से भी नहीं पहनने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग दूसरों के जूते-चप्पल पहनते हैं उन्हें दरिद्रता और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कुंडली में शनि दोष होता है।

यह भी पढ़ें: Pausha Putrada Ekadashi 2024: आज मनाई जा रही है पौष पुत्रदा एकादशी, जानें इसके पारण का समय और नियम

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'