Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips On Valentine's Day 2024 : वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर न दें ये तोहफे, वरना रिश्ते में आ सकती है खटास

वैलेंटाइन (Vastu Tips On Valentines Day 2024) वही दिन है जब लोग अपने प्यार का इजहार अपने साथी से करते हैं और उन्हें तरह-तरह के उपहार भेंट करते हैं लेकिन कई बार हम ऐसे तोहफे अपने पार्टनर को दे देते हैं जिनका गलत असर हमारे रिश्ते पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को क्या उपहार में दें और क्या नहीं ?

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 10 Feb 2024 01:24 PM (IST)
Hero Image
Vastu Tips On Valentine's Day 2024 : वैलेंटाइन डे

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips On Valentine's Day 2024: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह लव वन्स के लिए बेहद खास होता है। यह वही दिन है जब लोग अपने प्यार का इजहार अपने साथी से करते हैं और उन्हें तरह-तरह के उपहार भेंट करते हैं, लेकिन कई बार हम ऐसे तोहफे अपने पार्टनर को दे देते हैं, जिनका गलत असर हमारे रिश्ते पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को क्या उपहार में दें और क्या नहीं ?

यह भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्र पर जरूर करें मां दुर्गा के नामों का जाप, मिलेगी 10 महाविद्याओं की कृपा

वैलेंटाइन डे पर क्या उपहार में दें?

  • वेलेंटाइन डे (Valentine's Day 2024) के दिन रोज क्वार्ट्ज या इससे बने आभूषण को उपहार के तौर पर देने से प्रेम संबंध मधुर होते हैं।
  • दिल के आकार के कुशन, मूर्तियां या तस्वीरें अपने साथी को दे सकते हैं।
  • गुलाब, लैवेंडर या चमेली की सुगंधित मोमबत्तियों देना रिश्ते के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
  • इस दिन अपने लव वन्स को रत्न या फिर इससे बने आभूषण देना बेहद शुभ माना जाता है।
  • यदि आप इस दिन को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो मनी प्लांट, पीस लिली, बांस जैसे इनडोर पौधों को उपहार के रूप में दे सकते हैं, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वैलेंटाइन डे पर क्या उपहार में न दें?

  • टूटे हुई चीजों को देने से बचें।
  • ऐसी तस्वीरें न दें, जो दर्द और दुःख दिखाती हो।
  • दाग लगे और फटे कपड़ों को उपहार में देने से बचें।
  • सूखे पौधों या जानवरों से बनी किसी भी सजावटी चीजों को न दें, क्योंकि ये उदासी और निराशा की भावना पैदा करते हैं।

यह भी पढ़: Vastu Tips On Valentine day 2024: इस दिशा में रखें पार्टनर से मिला उपहार, जीवन भर बना रहेगा प्यार

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'