Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips On Valentine day 2024: इस दिशा में रखें पार्टनर से मिला उपहार, जीवन भर बना रहेगा प्यार

Vastu Tips On Valentine day 2024 वैलेंटाइन डे को बेहद खास माना जाता है। इस दौरान लव वन्स अपने प्यार का इजहार अलग- अगल तरीकों से करते हैं और अपने साथी को खुश करने का प्रयास करते हैं। वहीं इस दौरान के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी टिप्स बताई गई हैं जिन्हें करके अपने प्रेम संबंध को और भी बेहतर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं -

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 10 Feb 2024 12:01 PM (IST)
Hero Image
Vastu Tips On Valentine day 2024: इस दिशा में रखें पार्टनर से मिला उपहार

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips On Valentine day 2024: फरवरी माह को लोग प्यार के महीने के रूप में भी देखते हैं। क्योंकि इस दौरान वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जिसका लव वन्स के बीच खास महत्व है। यह वह दिन है, जब लोग अपने प्यार को अलग- अगल तरीकों से जाहिर करते हैं और अपने पार्टनर्स को खुश करने का प्रयास करते हैं।

वहीं इस दौरान के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी टिप्स बताई गई हैं, जिन्हें करके अपने प्रेम संबंध को और भी बेहतर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं अपने साथी द्वारा मिले उपहार को किस दिशा में रखना चाहिए -

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा 

जो जातक अपने रिश्ते को मजबूत और मधुर रखना चाहते हैं, उन्हें अपने पार्टनर से मिले उपहार को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से प्रेम प्रसंग के मामले में सुधार होगा। साथ ही वैवाहिक जीवन सफल रहेगा।

यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2024: आज से हुई गुप्त नवरात्र की शुरुआत, जानें घटस्थापना मुहूर्त और पूजा नियम

घर की उत्तर-पूर्व दिशा

जो लोग अपने रिश्ते को हर बुरी नजर से बचाकर रखना चाहते हैं, उन्हें इस खास दिन पर मिले तोहफे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इस उपाय को करने से लव लाइफ में आ रही सभी मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी। साथ ही रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

घर की पश्चिम दिशा

वैलेंटाइन डे पर अपने लव वन से मिले उपहार को घर की पश्चिम दिशा (Vastu Tips On Valentine day) में रखें, क्योंकि इस दिशा को धन की देवी की दिशा माना जाता है। इसलिए अपने साथी से मिले तोहफे को इसी दिशा में रखें। ऐसा करने से रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। साथ ही वैवाहिक जीवन की परेशानियों का अंत हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्र पर करें ये उपाय, मिलेगा मां काली का आशीर्वाद

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'