Move to Jagran APP

Vedic Mantras: क्या मंत्रों का जाप फलदायी है ? जानें इसका महत्व

Veda mantra मंत्रों का प्रयोग सनातन धर्म में आध्यात्म की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाता है। यह शरीर के चारों ओर एक कवच की तरह काम करते हैं। हर मंत्रों का अपना - अपना महत्व है। अगर आप लगातार नकारात्मकता से जूझ रहे हैं तो ऐसे में मंत्रों का जाप बेहद फलदायी माना गया है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Mon, 27 Nov 2023 01:11 PM (IST)
Hero Image
Vedic Mantras: मंत्रों की महिमा जानें -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vedic Mantras: मंत्रों का जाप आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए शास्त्रों में मंत्र जाप पर जोर दिया गया है। अगर आप लगातार नकारात्मकता से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में वैदिक मंत्रों का जाप बेहद फलदायी माना गया है। साथ ही यह हर प्रकार की मानसिक पीड़ा को भी दूर करता है। इसलिए सनातन धर्म में मंत्र जाप को महत्व दिया गया है।

मंत्रों की महिमा

मंत्रों का प्रयोग सनातन धर्म में आध्यात्म की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाता है। यह शरीर के चारों ओर एक कवच की तरह काम करते हैं। हर मंत्रों का अपना - अपना महत्व है। कुछ मंत्रों का जाप शत्रुओं से सुरक्षा पाने के लिए किया जाता है, तो वहीं कुछ का प्रयोग भगवान का आह्वान करने के लिए किया जाता है। प्राचीन भारत में मंत्रों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैदिक मंत्र वेदों से प्राप्त हुए हैं। इसलिए इनका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

मंत्रों का प्रभाव

ऐसा माना जाता है कि मंत्रों का प्रभाव जातक के मन और शरीर पर पड़ता है। मंत्रों की ध्वनि और भाषा हमारे जीवन के पहलुओं को काफी ज्यादा प्रभावित करती है, जिनका उपयोग अलग-अलग चीजों के लिए किया जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि मंत्र नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक तरंगों में बदलने की ताकत रखता है और इसका जाप व्यक्ति को अधिक आकर्षक भी बनाता हैं। अगर आप नियमित रूप से मंत्र जाप की प्रक्रिया करते हैं, तो यह आपको अच्छा परिणाम दे सकता है।

यह भी पढ़ें : Lord Hanuman Puja Vidhi: हनुमान जी की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान, आज ही जानें सही नियम

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'