Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vidur Niti: जीवन में उतार लें विदुर नीति की ये बातें, सफलता का मार्ग होगा प्रशस्त

विदुर-नीति महाभारत युद्ध से पहले महाराज धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के बीच का संवाद है। महात्मा विदुर को दूरदर्शी प्राप्त थी और वह एक बुद्धिमान व्यक्ति भी थे। तो चलिए जानते हैं विदुर नीति की कुछ ऐसी महत्वपूर्ण शिक्षाएं जिन्हें हर व्यक्ति को अपने जीवन में जरूर उतारना चाहिए। यह शिक्षाएं व्यक्ति के लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 16 Jul 2024 06:26 PM (IST)
Hero Image
Vidur Niti: जीवन में उतार लें विदुर नीति की ये बातें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य नीति की भांति ही विदुर नीति भी काफी प्रचलित है। इस नीति में भी ऐसी कई बातों का वर्णन मिलता है, जिन्हें जीवन में उतारने से व्यक्ति कई समस्याओं से निपट सकता है। तो चलिए जानते हैं विदुर नीति की कुछ ऐसी ही बातें, तो व्यक्ति को सफलता की राह दिखा सकती हैं।

ऐसा व्यक्ति है सच्चा ज्ञानी

महात्मा विदुर अपनी नीति में कहते हैं, कि जो व्यक्ति अपनी योग्यता को अच्छी तरह पहचान कर उनका सही जगह पर प्रयोग करता है, ऐसे  लोगों में हर परिस्थिति से निपटने की क्षमता होती है और जिस व्यक्ति में यह गुण आ जाता है, वह कभी अपने लक्ष्य से नहीं भटकता। ऐसा व्यक्ति ही सच्चा ज्ञानी कहलाता है।  

छोड़ दें ऐसा कार्य

महात्मा विदुर के अनुसार, जिस धन को अर्जित करने से मन और शरीर को कष्ट होता हो, या फिर जिस कार्य में धर्म का उल्लंघन होता हो ऐसे काम को कभी नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन कार्य का भी त्याग कर देना चाहिए, जिसमें आपको शत्रु के आगे झुकना पड़े। वहीं विदुर मूर्ख व्यक्ति की परिभाषा देते हुए कहते हैं कि जो व्यक्ति बिना बुलाए अंदर चला आए, या फिर बिना पूछे बोलने लगता है ऐसा व्यक्ति मूर्ख कहलाता है।

यह भी पढ़ें - Vidur Niti: गलती से भी न लें इन लोगों की सलाह, वरना बिगड़ जाएगा बना-बनाया काम, जानें विदुर नीति

बुद्धिमान व्यक्ति के गुण

महात्मा विदुर ने अपनी नीति में बताया है कि बुद्धिमान और ज्ञानी लोग किसी भी विषय को बहुत जल्दी समझ लेते हैं। साथ ही वह दूसरे व्यक्ति को बहुत ध्यान और धैर्य के साथ सुनते हैं। ज्ञानी व्यक्ति बिना किसी उद्देश्य के कोई बात नहीं करता और समय को बर्बाद करने वाली बातों से दूर रहता है। बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा अपने कर्तव्य का पालन करता है, जिससे उसे जीवन में सफलता शीघ्र मिलती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।