Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vijaya Ekadashi 2024: सभी क्षेत्र में होंगे सफल, विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय

इस साल विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2024 Upay) का व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस व्रत को रखते हैं उन्हें अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही उनके जीवन में खुशियां आती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं जो धन की मुश्किलों के साथ करियर की सारी बाधाएं दूर करते हैं।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 03 Mar 2024 09:15 AM (IST)
Hero Image
Vijaya Ekadashi 2024 Upay: ज्योतिष शास्त्र के उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vijaya Ekadashi 2024 Upay: सनातन धर्म में विजया एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस साल यह व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस पवित्र उपवास को रखते हैं, उन्हें अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। 

साथ ही उनके जीवन में खुशियां आती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जो धन की मुश्किलों के साथ करियर की सारी बाधाएं दूर करते हैं, तो आइए जानते हैं -

मिलेगी मनचाही नौकरी 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप नौकरी पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन एक कलश लें, उस पर आम के पल्लव रखें। इसके बाद जौ से भरा पात्र रखें। फिर एक दीपक जलाएं और 11 लाल फूल, फल और मिठाई चढ़ाएं। साथ ही नौकरी प्राप्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करें। ऐसा करने से श्री हरि विष्णु की कृपा से आपको आपकी मनचाही नौकरी प्राप्त हो जाएगी।  

घर में होगी धन की बरसात

जो लोग पैसों की मुश्किलों से परेशान हैं, उन्हें विजया एकादशी के दिन अपनी पूजा में तुलसी पत्र का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ध्यान रहे तुलसी पत्र अर्पित करते समय भगवान विष्णु से धन और वैभव की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। साथ ही श्री हरि के साथ देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

करियर में होंगे सफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप करियर में सफलता पाने की कामना रखते हैं, तो आपको इस विशेष दिन राम दरबार की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके बाद ग्यारह केले, लड्डू, लाल फूल, ग्यारह दीपक, ग्यारह खजूर, भगवान राम को अर्पित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Kalashtami 2024: आज मासिक कालाष्टमी पर करें काल भैरव अष्टक स्तोत्र का पाठ, पूरी होंगी सभी मुराद

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।