Move to Jagran APP

Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर रखें इन बातों का ध्यान, जानें पूजा का सही तरीका

Vinayak Chaturthi 2024 भगवान गणेश की पूजा शास्त्रों में बेहद फलदायी मानी गई है। विनायक चतुर्थी का दिन बप्पा की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है। इस दिन के व्रत को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करना बहुत जरूरी है।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 07 Jan 2024 11:03 AM (IST)
Hero Image
Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर क्या करें और क्या नहीं?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vinayak Chaturthi 2024: इस माह विनायक चतुर्थी 14 जनवरी को मनाई जाएगी। शास्त्रों में इसकी विशेष महीमा बताई गई है। इस दिन श्री गणेश की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की आराधना से घर में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है।

इस दिन के व्रत को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन करना बहुत जरूरी है। तो आइए इन नियमों के बारे में जानते हैं -

यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: इस शुभ समय पर करें सफला एकादशी व्रत का पारण, मिलेगा पूजा का पूरा फल

विनायक चतुर्थी पर क्या करें और क्या नहीं?

  • भगवान गणेश की पूजा शास्त्रों में बहुत ही शुभ मानी गई है।
  • जहां मूर्ति स्थापित करना हो, उस जगह को साफ-सुथरा करें।
  • भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने से पहले गंगाजल छिड़कें।
  • वैदिक मंत्रों जैसे- ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।
  • चतुर्थी के इस शुभ दिन पर तामसिक कार्यों में शामिल न हों।
  • इस शुभ दिन पर सात्विक जीवनशैली अपनाएं।
  • बप्पा की प्रतिमा का मुख दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर नहीं होना चाहिए।
  • मूर्ति स्थापित होने के बाद हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए और उन्हें फूलों की माला से सजाना चाहिए।
  • मोदक और लड्डू चढ़ाना अति शुभ माना गया है।
  • भोग प्रसाद के लिए सात्विक भोजन ही बनाएं।
  • शुभ मुहूर्त में ही प्रतिमा स्थापित करके पूजा करें।
  • पूजा के दिनों में प्याज, लहसुन, अंडे और मांस का सेवन न करें।
  • लोगों को कठोर शब्द न बोलें।
  • धार्मिक कार्यों से जुड़े रहें।

भगवान गणेश पूजन मंत्र

  • ॐ श्री गणेशाय नम:।
  • ॐ गं गणपतये नम:।
  • ॐ हीं श्रीं क्लीं गौं ग: श्रीन्महागणधिपतये नम:।
  • गजाननं भूतगणादि सेवितं, कपित्थ जम्बूफलसार भक्षितम्।

    उमासुतं शोक विनाशकारणं, नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम्।

यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2024: इस दिन मनाई जाएगी साल की पहली चतुर्थी, जानें इसका धार्मिक महत्व और पूजा के नियम

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'