Move to Jagran APP

Virgo Yearly Horoscope 2023: कन्या राशि के जातक को नए साल में रहना होगा सतर्क, पढ़िए वार्षिक राशिफल

Virgo Yearly Horoscope 2023 ज्योतिष में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वार्षिक राशिफल में नए साल के सन्दर्भ में पंडित हर्षित शर्मा मोहन ने कई बातें बताई हैं जिन्हें जानने से व्यक्ति को ज्ञान हो जाएगा कि जातक के लिए आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 28 Dec 2022 06:45 PM (IST)
Hero Image
Virgo Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए, कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Virgo Yearly Horoscope 2023, कन्या वार्षिक राशिफल (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह नक्षत्रों का आकलन कर राशिफल द्वारा भविष्यवाणियां की जाती हैं। जैसे-जैसे नववर्ष 2023 निकट आ रहा है, वैसे ही लोगों में नए साल के सन्दर्भ में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसके साथ उनके मन में यह प्रश्न भी उठ रहे हैं कि उनके लिए नए साल में लाभ के कितने अवसर हैं और उन्नति के कितने योग बन रहे हैं। इन सभी के जवाब इंदौर के पंडित हर्षित शर्मा "मोहन" ने वार्षिक राशिफल में विस्तार से दिया है। राशिफल 2023 से जानिए, कैसा रहेगा कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल?

कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Virgo Yearly Horoscope 2023 in Hindi)

इस वर्ष आपको आर्थिक, व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मध्य जनवरी से मार्च माह तक संतान के स्वास्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस वर्ष कोई नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, वही पहले आलस और बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा। साथ ही आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा। आपकी यही मानसिकता सभी कार्यो के प्रति रहेगी। जिसके कारण खर्च निकालना भी भारी पड़ेगा। धन संबंधित कोई भी जोखिम बहुत आवश्यक होने पर ही लें। घर का वातावरण उथ-पुथल भरा रहेगा। सेहत भी नरम-गरम बनी रहेगी। अप्रैल माह के अंत में बृहस्पति देवता राहु के साथ गुरु चांडाल योग निर्मित कर रहे हैं। जिसके कारण जातक को मानसिक तनाव और सिर में दर्द की शिकायत रह सकती हैं।

दी जाती है यह सलाह (Virgo Yearly Horoscope 2023 Upay)

वर्ष के अंत में धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी, कोई धार्मिक अनुष्ठान भी जातक के द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। यात्राएं सुखद रहेंगी। जो जातक कई समय से विदेश जाने की सोच रहे हैं, उनका सपना इस वर्ष पूरा होगा। बुद्ध गृह के शिक्षा भाव में बैठने की वजह से विधार्थियो का पढ़ने में मन लगेगा, बुद्धि कुशाग्र होगी। कन्या राशी के जातकों को यह सलाह दी जाती है की बुधवार के दिन सफेद नमक से परहेज करें, गणेश जी पर साबुत मूंग अर्पण करें। रत्न सुझाव - ग्रीन फ्लोराइड रत्न धारण कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।