Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विष्णु के 10 अवतारों में भगवान बुद्ध नौवें अवतार माने जाते हैं

यही कारण है कि लोगों ने दोनों को एक ही मान लिया।

By Preeti jhaEdited By: Updated: Fri, 20 May 2016 04:37 PM (IST)
Hero Image

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के 10 अवतारों का उल्लेख मिलता है। भगवान बुद्ध, नौवें अवतार हैं। लेकिन गौतम बुद्ध और भगवान बुद्ध एक नहीं हैं। गौतम बुद्ध शुद्धोदन व माया के पुत्र थे, जबकि शाक्यसिंह यानी भगवान गौतम बुद्ध बहुत ही ज्ञानी व्यक्ति थे, कठिन तपस्या के बाद जब उन्हें तत्त्वानुभूति हुई तो वे बुद्ध कहलाए यही भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं।

इस बात की प्रमाणिकता ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलती है। 1807 में रामपुर से प्रकाशित 'अमरकोश' में एच टी कोलब्रुक ने इस प्रमाणित किया है। ललित विस्तार ग्रन्थ के 21 वें अध्याय के 178 पृष्ठ पर बताया गया है कि यह मात्र संयोग ही है कि गौतम बुद्ध( शाक्यसिंह) ने उसी स्थान पर तपस्या की थी, जिस स्थान पर भगवान बुद्ध ने तपस्या करने की लीला।

यही कारण है कि लोगों ने दोनों को एक ही मान लिया। जर्मन के वरिष्ट स्कॉलर मैक्स मुलर जी के अनुसार शाक्यसिंह बुद्ध यानी गौतम बुद्ध, कपिलावस्तु के लुम्बिनी के वनों में 477 ईपू में जन्मे थे।

गौतम बुद्ध के पिता का नाम शुद्धोदन तथा माता का नाम मायादेवी है। जबकि भगवान बुद्ध (शाक्यसिंह) की माता का नाम अंजना था और पिता का नाम हेमसदन। और उनका जन्म विहार के 'गया'में हुआ था।

श्रीमद् भागवत महापुराण (1.3.24) तथा श्रीनरसिंह पुराण (36/29) के अनुसार भगवान बुद्ध लगभग 5000 साल पहले इस धरती पर आये थे जबकि मैक्स मूलर के अनुसार गौतम बुद्ध 2491 साल पहले धरती पर अवतरित हुए।

नोटः यह आलेख इतिहास में दर्ज प्रमाणों का आधार है। इसका आशय धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं हैं। हमारा उद्देश्य महज ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध कराना है।