Move to Jagran APP

Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी पर परिणय सूत्र में बंधे थे श्री राम-जानकी, जानिए इस दिन क्या करें, क्या नहीं

Vivah Panchami 2023 हिंदू शास्त्रों के अनुसार त्रेता युग में मार्गशीर्ष माह या अगहन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर प्रभु श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। सनातन धर्म में राम-सीता की जोड़ी को एक आदर्श जोड़ी माना जाता है। साल 2023 में विवाह पंचमी 17 दिसंबर रविवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसे में जानते हैं विवाह पंचमी से जुड़ी जरूरी बातें।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 12 Dec 2023 01:32 PM (IST)
Hero Image
Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी पर परिणय सूत्र में बंधे थे श्री राम-जानकी, जानिए क्या करें और क्या नहीं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vivah Panchami 2023 Date: हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। यह तिथि इसलिए इतना महत्व रखती है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में इसी तिथि पर भगवान राम और माता सीता विवाह बंधन में बंधे थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि विवाह पंचमी के दिन कौन-से कार्य करने चाहिए और किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

इन कार्यों से मिलेगा लाभ

विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता के विवाह का अनुष्ठान करना चाहिए। इस दौरान एक चौकी पर माता सीता और प्रभु श्री राम की तस्वीर स्थापित करें और उन्हें माला अर्पित करें। यह भी माना जाता है कि विवाह पंचमी के दिन व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर इस दिन घर की साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखें।

इस मंत्र का करें जाप (Shri Ram Mantra)

माना जाता है कि विवाह पंचमी के दिन अविवाहित लड़कियां अगर 108 बार जानकी मंत्र का जाप करती हैं, तो उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति हो सकती है। यह रहा जानकी मंत्र -

ऊँ जानकी वल्लभाय नमः

इसके साथ ही विवाह पंचमी के दिन इन मंत्रों का जाप भी साधक को शुभ फल प्रदान कर सकता है -

ॐ जनकनंदिन्यै विद्महे, भुमिजायै धीमहि। तन्नो सीता: प्रचोदयात् ।।

न करें ये काम

भले ही विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता परिणय सूत्र में बंधे थे, लेकिन इस तिथि पर विवाह करना शुभ नहीं माना जाता। जिसके पीछे यह धारणा काम करती है कि इस तिथि पर विवाह के कारण प्रभु राम और माता सीता के जीवन में कई कष्ट आए। इसलिए इस तिथि पर विवाह जैसे मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए। विवाह पंचमी के दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए और न ही किसी से अपशब्द बोलने चाहिए।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'