Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vivah panchami 2023: विवाह पंचमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हर समस्या का होगा समाधान

शास्त्रों में वर्णित है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और माता जानकी परिणय सूत्र में बंधे थे। इस दिन मिथिला समेत देश के सभी हिस्सों में राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस शुभ अवसर पर देशभर में स्थित मंदिरों में भगवान श्रीराम और माता जानकी की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 17 Dec 2023 12:36 PM (IST)
Hero Image
Vivah panchami 2023: विवाह पंचमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हर समस्या का होगा समाधान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vivah panchami 2023: आज विवाह पंचमी है। यह पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और माता जानकी परिणय सूत्र में बंधे थे। इस दिन मिथिला समेत देश के सभी हिस्सों में राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस शुभ अवसर पर देशभर में स्थित मंदिरों में भगवान श्रीराम और माता जानकी की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी भगवान श्रीराम की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो विधि-विधान से राम जी और माता जानकी की पूजा करें। साथ ही पूजा के पश्चात राशि अनुसार दान करें।

यह भी पढ़ें: जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा करें। पूजा में उन्हें लड्डू अर्पित करें। अर्पित लड्डू को साधकों के मध्य वितरित करें।
  • वृषभ राशि के जातक विवाह पंचमी पर राहगीरों के मध्य दूध, दही, माखन और मिश्री का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक विवाह पंचमी पर विवाहित महिलाओं के मध्य हरे रंग की साड़ी का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक विवाह पंचमी पर चावल, चीनी, नारियल फल का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक विवाह पंचमी पर मूंगफली और गुड़ का दान करें। साधक गुड़ से निर्मित चिक्की का भी दान कर सकते हैं।
  • कन्या राशि के जातक विवाह पंचमी पर गौ माता की सेवा करें। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को श्रृंगार की वस्तुएं भेंट करें।
  • तुला राशि के जातक विवाह पंचमी पर जरूरतमंदों को सफेद रंग के कपड़े दान में दें। साथ ही मौसमी फलों का भी दान कर सकते हैं।
  • धनु राशि के जातक विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और माता जानकी को बेसन के लड्डू अर्पित करें। अर्पित प्रसाद को भक्तों के मध्य वितरित करें।
  • मकर राशि के जातक विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद पाने हेतु गरीबों के मध्य काले कंबल और जूते का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक विवाह पंचमी पर जरूरतमंदों के मध्य उड़द दाल से निर्मित खिचड़ी बनाकर वितरित करें।
  • मीन राशि के जातक विवाह पंचमी पर विधि-विधान से भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा करें। पूजा के पश्चात, राहगीरों के मध्य केसर युक्त दूध वितरित करें।

यह भी पढ़ें: अय्यप्पा स्वामी को समर्पित है सबरीमाला मंदिर, जानिए इन्हें क्यों कहा जाता है हरिहरपुत्र

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।