Move to Jagran APP

Taurus Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा वृषभ राशि के लिए यह साल?

Taurus Yearly Horoscope 2023 हिन्दू धर्म में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों के चाल से किया जाता है। बता दें कि यह साल वृषभ राशि के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा वृषभ राशि के लिए यह साल।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 21 Jan 2023 03:18 PM (IST)
Hero Image
Taurus Yearly Horoscope 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह साल?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Taurus Yearly Horoscope 2023: वर्ष 2023 शुरू हो चुका है। ऐसे में यह जान लेना आवश्यक है कि सभी राशियों के लिए यह साल कैसा रहने वाला। ऐसा इसलिए क्योंकि नए साल में कई महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिनका प्रभाव सकारात्मक व नकारात्मक रूप से सभी राशियों पर पड़ेगा। आपको बता दें कि जिन राशि के जातकों के नाम का पहला अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे या वो होता है, उनकी राशि वृषभ होती है। आइए इंदौर के पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानते हैं, कैसा रहेगा वृषभ राशि के लिए आने वाला साल?

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 (Taurus Yearly Horoscope 2023 in Hindi)

यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों को व्यापारिक दृष्टि से लाभ पहुंचाने वाला रहेगा, जातक अपनी सूझबूझ से अपने व्यापार को बड़ा लेंगे और विदेश जाने के भी योग बनेंगे। यदि आप नोकरी पेशा में है तो पदोन्नति के योग बनेंगे किंतु सहकर्मियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। वर्ष के मध्य में कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। शनि के वक्री होने के कारण मध्य माह जुलाई से मध्य अक्टूबर के बीच परिवार में कलह का वातावरण रह सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव में रह सकता है। कोई पुराना कानूनी विवाद वर्ष के अंत तक समाप्त हो सकता है। जो जातक राजनीति में हैं, उन्हे कोई पद मिलने की पूर्ण संभावना है।

सलाह (Taurus Yearly Horoscope 2023 Tips)

सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में जोखिम ना लें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता के मंदिर जाना चाहिए और कमल का फूल अर्पण करना चाहिए या छोटी कन्याओं में सफेद मिठाई का दान करना चाहिए। ओपल रत्न धारण करना चाहिए। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है की आलस से बचे और सुबह जल्दी उठें और नियमित व्यायाम करें। देवगुरु बृहस्पति और राहु की युति के कारण विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटकेगा और विद्यार्थीयो को कड़े परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होगी, माता पिता और शुभचिंतकों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाए और विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने के लिए सरस्वती माता की पूजा करनी चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।