Move to Jagran APP

Karwa Chauth पर राशि अनुसार पहनें इन रंगों के वस्त्र, बरसेगी करवा माता की कृपा और अखंड रहेगा सौभाग्य

करवा चौथ का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए उपवास रखती हैं। पंचांग के अनुसार इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर यानी आज के दिन रखा जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत (Karwa Chauth 2024 Dress Color) को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही रिश्ते मजबूत होते हैं।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sun, 20 Oct 2024 06:56 PM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth : करवा चौथ के दिन राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का दिन बेहद खास माना जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ दिन रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को यानी आज मनाया जा रहा है। इसे करक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत का पालन करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी होता है। इस व्रत (Karwa Chauth 2024) को लेकर लोगों की अपनी-अपनी धारणाएं हैं।

वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इस दिन (Karwa Chauth 2024 Daan) राशि अनुसार किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए, उसके बारे में बताया गया है, तो आइए जानते हैं।

करवा चौथ के दिन राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े (Karwa Chauth Dress Color According To Zodiac)

  • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को करवा चौथ पर लाल वस्त्र पहनने चाहिए, क्योंकि उनका स्वामी ग्रह मंगल है।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि की महिलाएं इस शुभ दिन पर गुलाबी वस्त्र धारण करने चाहिए, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह शुक्र है।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि की महिलाओं को इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह बुद्ध है।
  • कर्क राशि: कर्क राशि की महिलाओं को इस शुभ मौके पर सिल्वर रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह चंद्रमा है।
  • सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाओं को इस शुभ तिथि पर बैंगनी रंग और लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह मंगल है।
  • कन्या राशि: कन्या राशि की औरतों को इस मौके पर हरे रंग के कपड़े पहनने, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह बुद्ध है।
  • तुला राशि: तुला राशि की महिलाओं को इस पावन मौके पर मैजेंटा रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह शुक्र है।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की महिलाओं को इस शुभ अवसर पर लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह मंगल है।
  • धनु राशि: धनु राशि की महिलाओं को इस शुभ तिथि पर पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, क्योंकि इनके स्वामी ग्रह देव गुरु ब्रहस्पति हैं।
  • मकर राशि: मकर राशि की महिलाओं को इस शुभ दिन पर फिरोजी या नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह शनि है।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि की औरतों को इस तिथि पर लैवेंडर कलर के वस्त्र पहनने चाहिए, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह शनि है।
  • मीन राशि: मीन राशि की महिलाओं को इस शुभ अवसर पर पीले व चेरी लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, क्योंकि इनके स्वामी ग्रह गुरू हैं।

चंद्रोदय समय

करवा चौथ (Karwa Chauth 2024 Moon Timing) पर शाम 07 बजकर 54 मिनट पर चांद निकलेगा।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इस सरल विधि से करें पूजा, नोट करें चंद्रोदय का समय और अर्घ्य मंत्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।