Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Health Horoscope 13 to 19 August 2023: इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगा स्वास्थ्य क्षेत्र में लाभ?

Weekly Health Horoscope 13 to 19 August 2023 साप्ताहिक राशिफल के इस अंक में हम दिनांक 13 अगस्त से 19 अगस्त तक के भविष्यफल के विषय में जानेंगे। राशिफल के अनुसार इस सप्ताह मेष राशि सहित कुछ राशियों की स्वास्थ्य क्षेत्र में लाभ। वहीं कुछ राशियों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं सप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 12 Aug 2023 06:01 PM (IST)
Hero Image
Weekly Health Horoscope 13 to 19 August 2023: पढ़िए साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Weekly Health Horoscope 13 to 19 August 2023: अगस्त मास का तीसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। यह सप्ताह सभी राशियों के लिए ज्योतिष दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें, इस क्षेत्र में तनाव व समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में कैसा रहेगा यह सप्ताह?

मेष साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में पत्नी व बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आप की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। आपको किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, योग को अपनाएं।

वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन आप खानपान पर नियंत्रण रखें नहीं तो मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। साथ ही व्यायाम व योग का सहारा लें, आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बच्चों और माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। जिस कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर संयम रखें, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

कर्क साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। विशेष रूप से पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण परिवार में समस्या उत्पन्न होगी। आर्थिक तौर से आप परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या मित्र से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

सिंह साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार में पत्नी या माता-पिता मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जिस कारण आर्थिक स्थिति पर भी खासा असर पड़ेगा। आपके महीने का बजट बिगड़ सकता है।

कन्या साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में भी छोटी-मोटी समस्या स्वास्थ्य संबंधी दिखाई देगी, लेकिन सामान्यतः सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचें, खान-पान पर संयम रखें। अपने को फिट रखने के लिए व्यायाम और मॉर्निंग वॉक का सहारा लें।

तुला साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह या बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा आदि में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के खाने-पीने की चीजों के कारण आपका या परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर संयम रखें वाह मौसमी बीमारियों से अपने को और परिवार को बचा कर रखें

वृश्चिक साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Weekly Health Horoscope 2023)

सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण मन चिंतित और अशांत रहेगा।

धनु साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल ( Sagittarius Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य को लेकर यह समय अच्छा रहेगा। परंतु अत्यधिक व्यस्तता व मौसम के कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। परिवार में कुछ समय से चल रहे खराब स्वास्थ्य से इस सप्ताह आपको निजात मिलेगी।

मकर साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। भागदौड़ के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा। परिवार में चल रहे अपनों के साथ आपको भी लाभ महसूस होगा। आपके लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Weekly Health Horoscope 2023)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत समय से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। साथ ही आप स्वास्थ्य में काफी लाभ महसूस करेंगे। इस सप्ताह अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान रखें। मौसम का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ए जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।