Move to Jagran APP

Weekly Horoscope 25 June to 01 July 2023: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?

Weekly Horoscope 25 June to 01 July 2023 नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाएंगे जिसका अध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत महत्व है। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जानते हैं किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा यह सप्ताह और किन राशियों को रहना होगा सतर्क।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 24 Jun 2023 11:47 AM (IST)
Hero Image
Weekly Horoscope 25 June to 01 July 2023: पढ़िए साप्ताहिक राशिफल।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Weekly Horoscope 25 June to 01 July 2023: जून मास का अंतिम सप्ताह शुरू होने जा रहा है। यह सप्ताह दिनांक 25 जून से 01 जुलाई 2023 तक रहेगा। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से इस सप्ताह को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, देवशयनी एकादशी व्रत और चतुर्मास की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ सप्ताह इस सप्ताह के अंत में मंगल सिंह राशि में करेंगे। ऐसे में यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है और इस सप्ताह में सभी राशियों को किन-किन बातों से सतर्क रहने की आवश्यकता है?

मेष सप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य में जो गिरावट आ रही थी, उसमें राहत मिलेगी। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। आप कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। आपके पार्टनरओं का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप प्रॉपर्टी संबंधी बड़ा निवेश इस सप्ताह कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से दूर हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। जिससे परिवार में माहौल अच्छा बनेगा पत्नी बच्चों परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ सप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद में आप फंस सकते हैं। विरोधी वर्ग आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। किसी लड़ाई झगड़े के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा और किसी विशेष प्रयोजन के लिए आपको बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है। इस सप्ताह है आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य की अधिकता और भागदौड़ के कारण कमजोरी व थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हैं तो इस सप्ताह कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। आप नए कार्य का सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपका कार्य नहीं बन सकता है। व्यापार में लंबी साझेदारी या निवेश बड़े सोच-विचार कर करें। नौकरी वर्ग वालों के लिए इस सप्ताह अपने अधिकारियों से इन्हीं बातों पर मतभेद बढ़ सकता है। जिसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। न्यायालय क्षेत्र में शत्रु वर्ग हावी रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। इसी बात को लेकर भाई-भतीजा में कलह का वातावरण बन सकता है। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

मिथुन सप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़े परेशान रह सकते हैं। किन्हीं कारणों से आपके स्वास्थ्य में गिरावट नजर आएगी। अच्छा होगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी करीबी व्यक्ति को आप खो सकते हैं। इस सप्ताह पत्नी के स्वास्थ्य में भी गिरावट आएगी। मन अशांत रहेगा या मानसिक तनाव अथवा चिंता का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में चल रहे काम में घाटा लग सकता है। कोई बड़ा निवेश आदि करने का सोच रहे हैं तो इस सप्ताह थोड़ा संभल कर रहें। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें, नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना इस सप्ताह आपके लिए ठीक नहीं होगा, अतः समय का इंतजार करें। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह तनाव से भरा रहेगा। आपके अधिकारी वर्ग के द्वारा आपको काम के लिए दबाव बनाया जा सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विरोधी वर्ग सक्रिय हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। परंतु इन्हीं बातों पर लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आप इस सप्ताह परिवार में मतभेद की स्थिति को देखते हुए अपने परिवार से अलग हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और लंबी यात्रा पर जाएं तो वाहन आदि संभाल कर चलाएं। साथ ही वाद-विवाद से दूर रहें।

कर्क सप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपका अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, साथ ही मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन आनंद से भरा रहेगा और आध्यात्मिक ऊर्जा से इस सप्ताह आप खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में इस सप्ताह आपको नए मार्ग मिलेंगे। बड़े कार्य के लिए बड़ी साझेदारी या डील आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी और आपके अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे, जिससे आपका कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको विजय मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर परिवार के साथ जा सकते हैं। इस सप्ताह घर में शादी-विवाह का योग बन सकता है। कोई नया सदस्य घर में आ सकता है। परिवार में थोड़ा बहुत मतभेद मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। नया भवन या वाहन आदि इस सप्ताह आप खरीद सकते हैं।

सिंह सप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपका शानदार रहने वाला है। आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयास कर रहे हैं। आपका वह कार्य पूर्ण होगा और आप किसी विशेष काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिससे भविष्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस सप्ताह आप स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे और खुद को फिट महसूस करेंगे। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा और कोई नया कार्य इस सप्ताह आप शुरू कर सकते हैं। स्वयं का निजी कार्य आप इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मित्र एवं संबंधियों से धन लाभ होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए समय अनुकूल है। आप को पदोन्नति भी मिल सकती है। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बनेंगे। आप परिवार के साथ आनंद का समय इस सप्ताह बिताएंगे। कोई नई वस्तु इस सप्ताह आप खरीद सकते हैं। वाहन आदि से लंबी यात्रा पर जाने में सावधानी बरतें।

कन्या सप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह है आप मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। किन्हीं कारणों से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा। मानसिक तनाव या चिंता आदि बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपके साथी आपसे धोखा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह परिवर्तन करना आपके लिए हानिकारक होगा। अच्छा रहेगा इस सप्ताह कोई बड़ा निवेश आप ना करें। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह संभल कर चलने का है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। आप पर कोई झूठा आरोप लगाया जा सकता है, जिसमें आपके अधिकारी वर्ग शामिल हो सकते हैं। न्यायालय पक्ष से आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आप परिवार में अपने लोगों के विरोध का सामना कर सकते हैं। अच्छा होगा इस सप्ताह वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपना और परिवार का ख्याल रखें। इस सप्ताह आप अपने किसी प्रिय मित्र को खो सकते हैं।

तुला सप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आप संभल कर चलें। किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। विरोधी वर्ग आपके लिए षड्यंत्र बना सकते हैं। अपना ध्यान रखें और विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। शारीरिक पीड़ा चोट दुर्घटना आदि का योग बन सकता है। वाहन आदि संभलकर चलाएं और लंबी यात्रा पर जाएं तो सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी हानि उठाना पड़ सकती है। आप अपने पार्टनर से सावधान रहें और कोई नया कार्य भी अभी मन में है तो किसी से ना कहें। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन ना करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए अपने सहयोगी लोगों से मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक राजनीतिक पारिवारिक क्षेत्र में आपके सम्मान में गिरावट आएगी। परिवार के साथ इन्हीं बातों पर मतभेद बढ़ सकता है। घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा। आप परिवार के साथ किसी शादी फंक्शन आदि में बाहर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में विवाद का माहौल बन सकता है। नए भूमि या भवन इस सप्ताह खरीदें तो अच्छी तरह सोच-विचार लें।

वृश्चिक सप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप खुद को फिट महसूस करेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आप जिस कार्य का मन में विचार कर रहे हैं। वह कार्य इस सप्ताह आपका पूर्ण हो सकता है। आपको अपने परिवार मित्र व संबंधियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आप प्रॉपर्टी व कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके अधिकारी आपके कार्यशैली से प्रसन्न होंगे व आपको पदोन्नति या विस्तृत क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिल सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको विजय प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। आप किसी विशेष कार्यक्रम में परिवार के लोगों के साथ सम्मिलित हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। घर में परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। इस सप्ताह आप नया वाहन वह स्वयं का मकान खरीद सकते हैं।

धनु सप्ताहिक राशिफल ( Sagittarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपका शानदार जाने वाला है। आप अपने मन की बात को पूरा होता देखेंगे। बहुत दिनों से रुके हुए कार्य इस सप्ताह पूर्ण होने वाले हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। विगत दिनों से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ अपने पार्टनर के साथ मिलकर करने से हो सकता है। आपके पार्टनर कार्यक्षेत्र में आपकी पूर्ण सहयोगी रहेंगे। आपका मन उत्साह से भरा रहेगा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील या समझौता इस सप्ताह आप कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में बड़ा निवेश का योग बनता है। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से खुश रहेंगे, जिस कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु परास्त होंगे और परिवार में मतभेद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका हिस्सा मिल सकता है। नई जमीन या मकान इस सप्ताह खरीद सकते हैं। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह आदि का योग बनेगा। आप अपनी पत्नी या बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर सप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए सामान्यतः ठीक रहेगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा और आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप लाभ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन किसी नए कार्य के लिए प्रेरित करेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग परास्त होंगे और अपने पार्टनर को से थोड़ा सावधान रहें। आपकी गुप्त कार्य योजना वह कहीं और बता सकता है, जिस कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह समय ठीक रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे। आप कुछ समय अपने परिवार के साथ बिता सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपकी स्थिति मजबूत होगी। परिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। घूमने-फिरने वाहन आदि इस सप्ताह आप खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में बड़ा निवेश कर सकते हैं। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ सप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आप व्यर्थ की भागदौड़ में उलझे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अच्छा होगा आप अपने खानपान का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय में इस सप्ताह। आप कोई नया परिवर्तन ना करें, वहीं कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए हानिकारक रह सकता है। आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी सोच-विचार कर करें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें, साथ ही परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति बन सकती है। किन्हीं कारणों से परिवार में भाई-भतीजों से मतभेद बढ़ सकता है। लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। आप परिवार से हटकर किसी दूसरी संपत्ति के विवाद में फंस सकते हैं।

मीन सप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

आपका यह सप्ताह अच्छा रहेगा स्वास्थ्य की दृष्टि से आप अपने स्वास्थ्य में राहत महसूस करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आप जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कार्य क्षेत्र में बड़ी डील या बड़ा काम आपको मिल सकता है। इस सप्ताह आप अपने व्यापार में परिवर्तन कर सकते हैं व नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मित्रों व रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अधिकारी वर्ग आपकी कार्यशैली से खुश रहेंगे और आपकी अच्छी बात बनेगी। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आप विजय प्राप्त करेंगे। परिवार में किसी अपने के शादी-विवाह का योग बन सकता है। यह सप्ताह आपको परिवार के साथ समय बताने का भरपूर समय मिलेगा। कोई नया वाहन, प्रॉपर्टी आदि इस सप्ताह खरीद सकते हैं। शेयर मार्केट में इस सप्ताह आपको लाभ प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।