Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Vrat Tyohar (01 May to 07 May 2023): मोहिनी एकादशी से नारद जयंती तक, पढ़ें साप्ताहिक व्रत-पर्व की सूची

Weekly Vrat Tyohar 01 May to 07 May 2023 अप्रैल महीने का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है। बता दें कि इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएंगे। आइए पढ़ते हैं इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूचि।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Mon, 01 May 2023 09:04 AM (IST)
Hero Image
Weekly Vrat Tyohar 01 May to 07 May 2023: पढ़िए इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत त्योहार की सूची।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Vrat Tyohar 01 May to 07 May 2023: आज से मई मास का शुभारंभ हो चुका है। हिन्दू धर्म में इस मास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि मई मास में पूजा-पाठ और दान-धर्म करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस सप्ताह की विशेषता यह है कि इस सप्ताह में ज्येष्ठ मास की शुरुआत भी हो रही है। साथ ही इस सप्ताह में एकादशी व्रत, बुद्ध पूर्णिमा और चद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इस सप्ताह में पढ़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची और उनका महत्व।

01 मई 2023, सोमवार- मोहिनी एकादशी व्रत

हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। मोहिनी भगवान विष्णु की एकमात्र स्त्री स्वरूप, जिनका अवतरण दैत्यों के वध के लिए हुआ था।

03 मई 2023, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत

हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की विशेष उपासना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

04 मई 2023, गुरुवार- भगवान नरसिंह जयंती

हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान नरसिंह जयंती मनाई जाती है। भगवान नरसिंह श्री हरि के स्वरूप हैं, जिनका अवतरण दैत्यराज हिरन्यकश्यप के वध हेतु किया था।

05 मई 2023, शुक्रवार- बुद्ध पूर्णिमा

वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गौतम बुद्ध का जन्म का नाम सिद्धार्थ गौतम था। गौतम बुद्ध एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षा से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी।

05 मई 2023, शुक्रवार- चंद्र ग्रहण

वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण इस दिन लगेगा। यह ग्रहण उपचाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। यही कारण कि भारतीय भूभाग में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

05 मई 2023, शुक्रवार- वैशाख पूर्णिमा व्रत

हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्र देव की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

06 मई 2023, शनिवार- ज्येष्ठ मास प्रारंभ, नारद जयंती

हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ मास का विशेष महत्व है। इस मास में भगवान हनुमान जी, सूर्य देव और वरुण देव की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मास में स्नान-दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। ज्येष्ठ मास के प्रथम दिन देव ऋषि नारद जी की जयंती भी मनाई जाती है।

07 मई 2023, रविवार- रबिन्द्रनाथ टैगोर जयंती, विश्व हास्य दिवस

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।