Move to Jagran APP

Weekly Vrat Tyohar 14 To 20 October 2024: कब है करवा चौथ और शरद पूर्णिमा? जानें इस सप्ताह के पर्व-व्रत की डेट

हर महीने में कई खास व्रत और पर्व मनाए जाते हैं जिनका अलग-अलग महत्व होता है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में प्रदोष व्रत और शरद पूर्णिमा त्योहार मनाए जाते हैं। अक्टूबर के नए सप्ताह (Weekly Vrat Tyohar List) का शुभारंभ हो चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सप्ताह में कौन से व्रत और पर्व पड़ रहे हैं?

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 14 Oct 2024 10:31 AM (IST)
Hero Image
Weekly Vrat Tyohar: यह देखें साप्ताहिक व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सभी माह को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। सनातन शास्त्रों में आश्विन माह के पर्व और व्रत का विशेष वर्णन किया गया है। इस महीने में करवा चौथ का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, आश्विन माह के अंत में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह यानी 14 से 20 अक्टूबर (Weekly Vrat Tyohar 14 To 20 October 2024) तक मनाए जाने वाले त्योहारों के बारे में।

व्रत-त्योहार की सही डेट

  • पंचांग के अनुसार, आश्विन माह का अंतिम प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर (Pradosh Vrat 2024 Date) को किया जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है।
  • आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2024) मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान और उपासना करने से जातक को पुण्य की प्राप्ति होती है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।  
  • जब सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसी तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य देव के तुला राशि में गोचर करने की तिथि पर तुला संक्रांति मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार 17 अक्टूबर को तुला संक्रांति है।  
  • पंचांग के अनुसार, इस बार 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti 2024) है। इस दिन ऋषि महर्षि वाल्मीकि का प्रकट उत्सव मनाया जाता है।  

यह भी पढ़ें: October Festival List 2024: अक्टूबर के महीने में व्रत और त्योहारों की भरमार, नोट करें सभी पर्वों की डेट

  • सनातन धर्म में मीराबाई जयंती (Meerabai Jayanti 2024) का अधिक महत्व है। वाल्मीकि जयंती के दिन ही मीराबाई जयंती (17 अक्टूबर) मनाई जाएगी।
  • हर महीने में मासिक कार्तिगाई (Masik karthigai 2024) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महादेव और भगवान कार्तिकेय की पूजा होती है। इस बार यह पर्व 19 अक्टूबर को है।  

  • पंचांग के अनुसार, करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का पर्व 20 अक्टूबर को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं।
  • कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी (Vakratunda Sankashti Chaturthi 2024) मनाई जाती है। इस बार संकष्टी चतुर्थी 20 अक्टूबर को है।

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर जरूर करें यह अनुष्ठान, पितरों की बरसेगी कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।