Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Vrat Tyohar 15 Dec To 22 Dec 2023: विवाह पंचमी से लेकर गीता जयंती तक, पढ़ें व्रत-त्योहारों की सूची

Weekly Vrat Tyohar 15 Dec To 22 Dec 2023 यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण ने शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को अपने शिष्य अर्जुन को गीता उपदेश दिया था। इस दिन मोक्षदा एकादशी भी मनाई जाती है। इसके अलावा दिसम्बर माह के शुक्ल पक्ष में कई अन्य प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 13 Dec 2023 07:51 PM (IST)
Hero Image
Weekly Vrat Tyohar 15 Dec To 22 Dec 2023: पढ़िए साप्ताहिक व्रत-त्योहारों की सूची

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Vrat Tyohar 15 December To 22 December 2023: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण ने शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को अपने शिष्य अर्जुन को गीता उपदेश दिया था। इस दिन मोक्षदा एकादशी भी मनाई जाती है। इसके अलावा, दिसम्बर माह के शुक्ल पक्ष में कई अन्य प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें विनायक चतुर्थी, विवाह पंचमी और मासिक दुर्गाष्टमी प्रमुख हैं। आइए, इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़े: जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

  • आत्मा के कारक सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। अतः इस दिन धनु संक्रांति है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू होगा। खरमास के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है।
  • 16 दिसंबर को विनायक चतुर्थी भी है। हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। अतः 16 दिसंबर को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी।
  • 17 दिसंबर को विवाह पंचमी है। यह पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। शास्त्रों में निहित है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम और मां जानकी परिणय सूत्र में बंधे थे।
  • 18 दिसंबर को सुब्रहमन्य षष्ठी, स्कन्द षष्ठी और चम्पा षष्ठी भी है। हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी को स्कन्द षष्ठी मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है।
  • 20 दिसंबर 2023 को मासिक दुर्गाष्टमी है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा-उपासना करने से व्यक्ति के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं।
  • मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को गीता उपदेश दिया था। अतः 22 दिसंबर को गीता जयंती है। इस दिन मोक्षदा एकादशी भी मनाई जाती है।

यह भी पढ़े: जानें, क्यों होती है मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और क्या है इसका धार्मिक महत्व ?

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'