Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Vrat Tyohar 20 To 27 August 2024: कजरी तीज से लेकर कृष्ण जन्माष्टमी तक, नोट करें व्रत-त्योहार की सही डेट

सनातन धर्म में भादप्रद माह के पहले सप्ताह (Weekly Vrat Tyohar 2024 August) का विशेष महत्व है। इस सप्ताह में कजरी तीज नाग पंचमी कालाष्टमी समेत कई प्रमुख पर्व मनाएं जाएंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की पूज करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 19 Aug 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
Janmashtami 2024: भाद्रपद माह का धार्मिक महत्व

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Vrat Tyohar 20 August To 127 August 2024: सनातन धर्म में भाद्रपद माह का अति विशेष महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें कजरी तीज, हेरंब चतुर्थी और जन्माष्टमी त्योहार भाद्रपद माह के पहले सप्ताह में मनाये जाते हैं। इस माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। आइए, इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: 3 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान शिव की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी


 शुभ मुहूर्त (Bhadrapad Month 2024 Date and Shubh Muhurat)

  • 22 अगस्त को कजरी तीज और हेरंब संकष्टी चतुर्थी है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हेरंब चतुर्थी मनाई जाती है। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित होता है। अतः इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है।
  • 24 अगस्त को बलराम जयंती और नाग पंचमी (भाद्रपद माह) है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को बलराम जयंती मनाई जाती है। इस दिन बलराम जी की पूजा-उपासना की जाती है।
  • 25 अगस्त को भानु सप्तमी और मासिक कार्तिगाई है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी मनाई जाती है। यह दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस तिथि पर भगवान भास्कर की पूजा की जाती है। भगवान सूर्य की पूजा करने से आरोग्यता का वरदान प्राप्त होता है।
  • 26 अगस्त को वार्षिक कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी है। हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।
  • 27 अगस्त को दही हांड़ी और रोहिणी व्रत है। यह पर्व कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। महाराष्ट्र और गुजरात में दही हांड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: दशकों बाद कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं द्वापरकालीन 4 शुभ संयोग, प्राप्त होगा दोगुना फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'