Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Vrat Tyohar 22 July To 28 July 2024: मंगला गौरी व्रत से लेकर मासिक कालाष्टमी तक, पढ़िए व्रत-त्योहार की सूची

धार्मिक दृष्टि के अनुसार जुलाई का तीसरा सप्ताह अधिक अहम रहने वाला है। इस सप्ताह सावन की शुरुआत हुई है। साथ ही मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा। धार्मिक मत है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है और पति को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 22 Jul 2024 02:16 PM (IST)
Hero Image
Weekly Vrat Tyohar 22 July To 28 July 2024: यहां देखें इस सप्ताह के व्रत और पर्व की लिस्ट

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Vrat Tyohar 22 July To 28 July 2024: सनातन धर्म में सावन के महीने को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने का चौथा सप्ताह बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस सप्ताह में सोमवार व्रत, मंगला गौरी व्रत, गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत समेत आदि व्रत और पर्व पड़ रहें हैं। इसके अलावा, कई अन्य प्रमुख त्योहार भी मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे।

यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर क्यों पहने जाते हैं हरे रंग के वस्त्र? जानिए इसके पीछे की वजह

सावन का पहला सोमवार (Sawan Somwar 2024 Date)

पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। इसी दिन (22 जुलाई) सावन का पहला सोमवार व्रत है। मान्यता है कि सोमवार व्रत करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

मंगला गौरी व्रत 2024 शुभ मुहूर्त (Mangla Gauri Vrat 2024 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 23 जुलाई को सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक है। अतः सावन माह का पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई को रखा जाएगा। धार्मिक मत है कि इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

गजानन संकष्टी चतुर्थी 2024 (Gajanana Sankashti Chaturthi 2024 and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 जुलाई को सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में 24 जुलाई को गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा।

मासिक कालाष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त (Kalashtami 2024 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई, 2024 को अष्टमी तिथि रात 9 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसकी समाप्ति 28 जुलाई, 2024 को रात 7 बजकर 27 पर होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। इसलिए पंचांग को देखते हुए इस माह यह पर्व 28 जुलाई को मनाया जाएगा।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Masik Krishna Janmashtami 2024 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के मुताबिक, सावन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 27 जुलाई 2024 को रात 09 बजकर 19  मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 28 जुलाई 2024 को रात 07 बजकर 27 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 27  जुलाई को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार व्रत में शाम को क्या खाएं और क्या नहीं? यहां जानें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।