Move to Jagran APP

Weekly Vrat Tyohar 28 Oct To 03 Nov 2024: कब है रमा एकादशी और दीवाली? जानें इस सप्ताह के पर्व-व्रत की डेट

कार्तिक महीने में अधिक संख्या में त्योहार मनाए जाते हैं। पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में धनतेरस काली चौदस हनुमान पूजा दीवाली गोवर्धन पूजा और भाई दूज समेत आदि पर्व मनाए जाते हैं। कार्तिक माह के नए सप्ताह (Weekly Vrat Tyohar List) का शुभारंभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह में कौन से व्रत और पर्व पड़ रहे हैं?

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 27 Oct 2024 12:01 PM (IST)
Hero Image
Weekly Vrat Tyohar: यहां पढ़ें साप्ताहिक व्रत-त्योहार का शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक के महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। कार्तिक माह में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका विशेष महत्व है। इस महीने में हर साल दीवाली का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और दीवाली को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व 5 दिनों तक चलता है। अब कार्तिक माह के नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। आइए इस लेख में जानते हैं कि 28 अक्टूबर से 03 नवंबर (Weekly Vrat Tyohar 28 October To 03 Novmber 2024) तक मनाए जाने वाले त्योहारों की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

दीपावली पर जागरण की विशेष पेशकश: पढ़िए और डाउनलोड करिए और अपने परिजनों के साथ शेयर करिए लक्ष्मी-पूजन की ई-बुक

व्रत-त्योहार की सही डेट

  • कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी (Rama Ekadashi 2024) के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार रमा एकादशी 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
  • 29 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2024) और प्रदोष व्रत है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना होती है। इस दिन शुभ चीजों को खरीदना अच्छा माना जाता है।
  • 30 अक्टूबर को मासिक शिवरात्रि, काली चौदस, हनुमान पूजा और छोटी दीवाली मनाई जाएगी।
  • 31 अक्टूबर को देशभर में दीवाली का पर्व (Diwali 2024) मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है कि उपासना करने से जातक को धन की प्राप्ति होती है।
  • 02 नवंबर को गोवर्धन पूजा ( Goverdhan Puja 2024 Date) है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है।
  • 03 नवंबर को भाई दूज (Bhai Dooj2024 Date) का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं। साथ ही लंबी आयु और सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए की कामना करती हैं।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दीवाली पर ऐसे करें माता लक्ष्मी को प्रसन्न, प्राप्त होगी सुख-शांति

इस मुहूर्त में करें धनतेरस की पूजा (Dhanteras 2024 Shubh Muhurat)

धनतेरस के दिन पूजन के लिए शुभ समय प्रदोष काल यानी संध्याकाल में 05 बजकर 38 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 13 मिनट तक है। वहीं, वृषभ काल यानी संध्याकाल 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 08 बजकर 27 मिनट तक है।

सोना और चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 

29 अक्टूबर को सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक है। इस दौरान खरीददारी करना शुभ माना जाता है।

लक्ष्मी पूजा 2024 शुभ मुहूर्त (Diwali 2024 Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त-सुबह 04 बजकर 49 मिनट से लेकर से 05 बजकर 41 मिनट तक।

विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से लेकर 02 बजकर 39 मिनट तक।

प्रदोष काल- शाम 05 बजकर 36 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 मिनट तक।

लक्ष्मी पूजा का समय- शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक।

गोवर्धन पूजा 2024 शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja 2024 Shubh Muhurat)

प्रातःकाल मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 08 बजकर 46 मिनट तक।

संध्याकाल मुहूर्त - दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग- रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक 3 नवंबर को सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक।

भाई दूज 2024 शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2024 tilak ka samay)

भाई दूज अपराह्न समय - दोपहर 01 बजकर 10 से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 43 मिनट तक।

विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजे तक।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दीवाली पर इस विधि से करें माता लक्ष्मी की पूजा, एक क्लिक में जानें संपूर्ण जानकारी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।