Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shubh Vivah: काला रंग अशुभ होने के बावजूद नई नवेली दुल्हन क्यों पहनती हैं काली चूड़ियां? जानें कारण

Shubh Vivah हिंदू विवाह में नई नवेली दुल्हन को काले रंग की कांच की चूड़ियां पहनाई जाती हैं। आमतौर पर काले रंग को अशुभ माना जाता है। ऐसे में जानिए आखिर नई दुल्हन को क्यों पहनाते हैं काले रंग की चूड़ियां

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Wed, 15 Feb 2023 08:52 AM (IST)
Hero Image
Shubh Vivah: काला रंग शुभ न होने के बावजूद नई नवेली दुल्हन क्यों पहनती हैं काली चूड़ियां, जानें कारण

नई दिल्ली, Shubh Vivah: हिंदू धर्म में विवाह के दौरान विभिन्न तरह के रीति-रिवाज होता है। खासकर दुल्हन को कुछ ज्यादा ही इन रीतियों को निभाना पड़ता है। ये रीतियां सदियों से ऐसे ही चली आ रही हैं। इन्हीं रीति-रिवाजों में से एक है नई नवेली दुल्हन को लाल चूड़ियों के साथ काली चूड़ियां पहनना। जब लड़की अपने घर से विदा होने वाली होती है उससे पहले लाल चूड़ियों के साथ काली रंग की चूड़ियां पहनाई जाती हैं। आमतौर पर हिंदू धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है। इसी के कारण किसी भी मांगलिक या शुभ काम में काला रंग की चीजों का इस्तेमाल करने की मनाही होती है। ऐसे में जानिए आखिर नवे नवेली दुल्हन को क्यों पहनाई जाती है काली रंग की चूड़ियां।

क्यों नई दुल्हन के लिए काली चूड़ियां है शुभ?

वैसे तो काले रंग को अशुभ माना जाता है। लेकिन काला रंग एक ऐसा रंग है जो अपने अंदर नकारात्मक ऊर्जा को समाहित कर लेता है। इसलिए नवे नवेली दुल्हन को काली चूड़ियां पहनाई जाती है कि नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएं।

काले रंग की चूड़ी पहने का कारण

आमतौर पर उत्तर भारत में नई दुल्हन को काले रंग की चूड़ी पहनने का रिवाज है।  शादी के बाद दुल्हन को कुछ माह के लिए लाल चूड़ियों के साथ काली चूड़ी पहनाई जाती है। माना जाता है कि इससे उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है और सुहाग को किसी भी तरह की बुरी नजर नहीं लगती हैं।

काली चूड़ियों को लेकर क्या है रिवाज?

काले रंग की चूड़ियां नई नवेली दुल्हन करीब 6 माह तक पहनती हैं। अगर चूड़ियां बदलने से पहले ही टूट जाती है, तो दोबारा पहनाई जाती है।  6 माह बाद अगर हाथों में काली चूड़ियां  है, तो उन्हें किसी को उपहार न दें। बल्कि बहते जल में इन्हें प्रवाहित कर दें।

काले रंग की चूड़ियां पहनने के लाभ

शास्त्रों के अनुसार, काली चूड़ियां पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

काली चूड़ियां पहनने से पति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

काली चूड़ियां पहनने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है और रिश्ता प्रगाढ़ बनते हैं।

काली चूड़ियां पहनने से पति-पत्नी दोनों को ही नजर नहीं लगती हैं।

कांच की चूड़ियां होना जरूरी

काली रंग की चूड़ियां प्लास्टिक, लोहे की नहीं बल्कि कांच की पहनाई जाती हैं। क्योंकि इन चूड़ियों को सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

हरी चूड़ियां

देश के कई जगहों पर नई नवेली दुल्हन को काली की जगह हरी रंग की चूड़ियां पहनाई जाती हैं। हरे रंग को संपन्नता, सकारात्मकता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

Pic Credit- Freepik, pinterest

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'