Move to Jagran APP

Yearly Horoscope 2023: नववर्ष शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी, जानिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल?

Yearly Horoscope 2023 साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में जानिए की आने वाला साल सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। वार्षिक राशिफल से पढ़िए सभी राशियों का भविष्यफल।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 31 Dec 2022 10:17 AM (IST)
Hero Image
Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का यह साल।
नई दिल्ली, Yearly Horoscope 2023: नए साल के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। अब जब नववर्ष 2023 शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हुए हैं, तो लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि आने वाला साल उनके और परिवार का भविष्य व्यापारिक, आर्थिक, शिक्षा और विवाह इत्यादि के क्षेत्र में कैसा रहने वाला है। बता दें कि इंदौर के पंडित हर्षित शर्मा "मोहन" ने वार्षिक राशिफल के माध्यम से कई प्रकार की शंकाओं को दूर किया है। साथ ही यह भी बताया है कि नए साल में किन-किन राशियों को अधिक सतर्क रहना होगा और किन्हें मिलेगी सफलता। आपके लिए नया साल यानी 2023 कैसा रहेगा, यहां जानिए-

मेष वार्षिक राशिफल (Aries Yearly Horoscope 2023)

मेष राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 पिछले बीत रहे साल 2022 की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यह साल धन की दृष्टि से लाभप्रद साबित हो सकता है। लेकिन जातकों को कुछ क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

वृषभ वार्षिक राशिफल (Taurus Yearly Horoscope 2023)

वृषभ राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 व्यापारिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी, इसकी सम्भावना अधिक है। लेकिन वृषभ राशि के जातक शेयर बाजार में जोखिम ना लें इसकी सलाह भी दी जाती है। वृषभ राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Gemini Yearly Horoscope 2023)

मिथुन राशि के जातकों के लिए नववर्ष पराक्रम से भरा हुआ रहने वाला है। वर्ष के शुरुआती माह में भाग-दौड़ की संभावना अधिक है, लेकिन समय के साथ-साथ सब ठीक होने लगेगा। राशिफल के अनुसार वर्ष के दूसरे और तीसरे मास में सफलता मिलेगी, इसकी संभावना अधिक है। मिथुन राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Cancer Yearly Horoscope 2023)

कर्क राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 मिला-जुला रहने वाला है। जनवरी माह में शनि ग्रह अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिस वजह दुर्घटना होने के योग बन सकते हैं। इसलिए इन्हें साल के शुरुआत में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। लेकिन समय के साथ कर्क राशि जातकों को परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्त होगा। कर्क राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Leo Yearly Horoscope 2023)

सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व नववर्ष 2023 के शुरुआत में निखरा हुआ रहेगा। सलाह दी जाती है की बोलते वक्त वह संयम रखें। राशिफल के अनुसार वह जैसी छवि सार्वजनिक क्षेत्र में बनाएंगे उसी के अनुरूप उन्हें फल मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग मई जून में बन रहे हैं। सिंह राशि का वर्षफल विस्तार में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कन्या वार्षिक राशिफल (Virgo Yearly Horoscope 2023)

कन्या राशि के लिए नववर्ष 2023 थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। उन्हें इस इस वर्ष आर्थिक, व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का समान करना पड़ सकता है। धन संबंधित कोई भी जोखिम लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें और सलाह अवश्य लें। जो जातक विदेश जाने की योजना पर काम कर रहे हैं, उन्हें इस साल में सफलता मिलेगी। इसके संकेत मिल रहे हैं। कन्या राशि का वर्षफल विस्तार में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Libra Yearly Horoscope 2023)

तुला राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 लाभदायक रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। साथ ही नए साल में आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं। लेकिन सलाह दी जाती है कि माता की सेहत का ध्यान अवश्य रखें। अगस्त और दिसंबर के बीच जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। तुला राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 (Scorpio Yearly Horoscope 2023)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नववर्ष शुभ और फलदायी रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, किंतु ध्यान रखें कि इसका गलत जगह प्रयोग करने पर परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मन अनुसार नौकरी मिलने के योग भी बन रहे हैं। वृश्चिक राशि का वर्षफल विस्तार में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Sagittarius Yearly Horoscope 2023)

धनु राशि वालों का नववर्ष 2023 आनंदमय रहने वाला है, साथ ही उनकी रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में भी बढ़ेगी। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना अधिक है। लेकिन साल के बीच में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए इस बीच थोड़ा सतर्क रहें। धनु राशि का वर्षफल विस्तार में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मकर वार्षिक राशिफल 2023 (Capricorn Yearly Horoscope 2023)

मकर राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 मिला-जुला रहने वाला है। वर्ष के शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। इसलिए सतर्क रहें। लाभ और हानि का तालमेल एक साथ बना रहेगा। वहीं साल के बीच में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। धन से जुड़ी समस्मयाएं भी कुछ समय के लिए परेशान कर सकती हैं। मकर राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023 (Aquarius Yearly Horoscope 2023)

नववर्ष 2023 के प्रारंभ में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं, जिस कारण से लोगों के मन में नए साल के संदर्भ में कई प्रश्न उठ रहे हैं। जिनका समाधान वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताया गया है। वर्षफल में धन, स्वास्थ्य और विद्या इत्यादि सभी क्षेत्रों के विषय में बताया गया है। कुंभ राशि के वर्षफल को विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें...

मीन वार्षिक राशिफल 2023 (Pisces Yearly Horoscope 2023)

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आकलन ग्रह नक्षत्रों के चाल से किया जाता है। अब जब नववर्ष 2023 शुरू होने वाला है, लोगों के मन में नए साल को लेकर कई प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं। इन प्रश्नों का समाधान इंदौर के पंडित हर्षित शर्मा "मोहन" द्वारा वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताया गया है। जिसमें धन, स्वास्थ्य और विद्या इत्यादि सभी क्षेत्रों के विषय में बताया गया है। मीन राशि का वर्षफल विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें...