Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanteras 2022: धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी को माना जाता है अशुभ

Dhanteras 2022 हिन्दू धर्म में धनतेरस पर्व को अत्यंत सुबह माना जाता है। इस दिन लोग अपने परिवार के लिए कल्याण के लिए और जीवन में आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार की खरीदारी करते हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Updated: Sat, 22 Oct 2022 11:51 AM (IST)
Hero Image
Dhanteras 2022: धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Dhanteras 2022: प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस पर्व हर्शोलास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यह दो दिन यानि 22 और 23 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। लेकिन ज्योतिष विद्वानों ने माता लक्ष्मी की पूजा के लिए 22 अक्टूबर (Dhanteras 2022 Date) को सबसे उपयुक्त तिथि बताया है। साथ ही इस दिन को खरीदारी के लिए भी शुभ बताया है।

बता दें कि धनतेरस पर्व के दिन सोना, चांदी, बर्तन इत्यादि की खरीदारी करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उन्हें कई गुना तरक्की मिलती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के विषय में भी बताया है। जिन्हें धनतेरस पर्व में खरीदने से व्यक्ति पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। माना जाता है कि धनत्रयोदशी के दिन अशुभ चीजों को खरीदने से आर्थिक तंगी आती है और भवगान कुबेर व माता लक्ष्मी नाराज हो जाते हैं।

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें (Dhanteras 2022 Upay)

  • काली वस्तु: धनतेरस को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन काली चीज घर लेकर आना अशुभ श्रेणी में आता है।

  • कांच की वस्तु: वास्तु शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन कांच की वास्तु घर लाने से परिवार के सदस्यों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांच को राहू ग्रह का प्रतीक माना जाता है।

  • तेल न खरीदें: धनतेरस के दिन तेल या उससे बने उत्पाद जैसे घी या रिफाइंड इत्यादि खरीदना व्यक्ति के लिए हानिकारक हो सकता है। दीपदान दान के लिए भी तेल को धनतेरस शुरू होने से पहले खरीद लें।

  • खली बर्तन: धनतेरस के दिन खाली बर्तन घर लाने से आर्थिक स्थिति चरमरा जाने का खतरा रहता है और इसे अशुभ माना जाता है। इसलिए बर्तन खरीदने के बाद आधा किलो चावल या चीनी खरीदकर उस बर्तन में रख दें।

  • प्लास्टिक से बना सामान: हिन्दू धर्म में प्लास्टिक को अशुभ माना जाता है। इससे बनें चीजों को धनतेरस के दिन घर लाने से वास्तु पर दुष्प्रभाव पड़ता है और माता लक्ष्मी इससे नाराज हो जाती हैं।

  • कार: कई ज्योतिष विद्वान यह भी मानते हैं कि धनतेरस के दिन कार नहीं खरीदना चाहिए। एस इसलिए क्योंकि इसे बनानें में कई धातुओं को इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना प्रतिबंधित है। ऐसे में अगर आप कार खरीदने की योजना बना भी रहे हैं तो इसका भुगतान धनतेरस शुरू होने से पहले कर दें।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।