Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips for Mor Pankh: घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, होगी पैसो की वर्षा

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में मोर पंख के कई गुण बताए गए हैं। अगर इसे रखने की सही दिशा का ज्ञान हो तो इससे आपके घर में बरकत आती है। मंदिरों में देवी-देवताओं को हवा करने के लिए मोर पंख का इस्तेमाल किया जाता है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 27 May 2023 03:37 PM (IST)
Hero Image
Vastu Tips for Mor Pankh घर की किस दिशा में रखें मोर पंख।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Mor Pankh: वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख बहुत ही शुभ माना गया है। कई लोग इसे घर में रखते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। जिससे मन प्रसन्न रहता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण अपने सिर पर मोर पंख धारण करते थे इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। कृष्ण भगवान के मंदिर में मोर पंख चढ़ाने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

किस दिशा में रखें मोर पंख

वैसे तो घर के किसी भी कोने में मोर पंख रखना शुभ माना जाता है लेकिन घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से हमेशा बरकत बनी रहती है।

वास्तु दोष के लिए करें कौन-सा उपाय

अगर घर का मुख्य द्वार वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं बनवाया गया है तो उस पर तीन मोर पंख लगा दें, और इसके नीचें भगवान गणेश की तस्वीर लगा दें। इससे वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

किस उपाय से खत्म होंगे लड़ाई झगड़े

अगर आपके वैवाहिक जीवन में झगड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे तो इसके ये उपाय कर सकते हैं। गृह कलेश से छुटकारा पाने के लिए अपने बेडरूम में मोर पंख लगाएं। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।

मोर पंख रखने के क्या हैं लाभ

हमेशा अपने पास मोर पंख रखने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। अपने सिरहाने मोर पंख रखकर सोने से डरावने सपने आने की समस्या हल हो जाती है। किसी भी राशि में अगर राहु दोष लगा हुआ है तो उन व्यक्तियों को हमेशा अपने पास मोर पंख रखना चाहिए। इस उपाय से राहु दोष खत्म होता है, और किसी काम में कोई बाधा नहीं आती।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'