Move to Jagran APP

Morning Tips: वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही न देखें ये चीजें, वरना पूरा दिन हो जाएगा खराब

Tips for Good Luck ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई तरीके बताए गए हैं जिनके द्वारा जीवन को आसान बनाया जा सकता है। कई बार व्यक्ति सुबह-सुबह ऐसा काम कर बैठता है जिससे उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही अगर सुबह उठकर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना नहीं करना पड़ता।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Published: Thu, 28 Dec 2023 09:52 AM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2023 09:52 AM (IST)
Morning Tips सुबह उठते ही न देखें ये चीजें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Morning Tips in Hindi: सुबह का समय सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, क्योंकि यह माना जाता है कि आपके दिन की शुरुआत जैसी होती है आपका पूरा दिन वैसा ही गुजरता है। साथ ही यह भी माना गया है कि सुबह उठकर आप जो चीजें देखते हैं उसका असर आपके जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को सुबह उठकर इन चीजों को देखने से बचना चाहिए।

न देखें ये चीज

वास्तु शास्त्र में भी यह माना गया है कि घर में बंद या खराब पड़ी घड़ी को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह घर में नकारात्मकता को बढ़ा सकती है। ऐसे में सुबह उठते ही बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए, इससे आपके पुरे दिन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने घर में बंद घड़ी न रखें।

छोड़ें ये आदत

कई लोगों की आदत होती है कि वह उठते ही शीशे में अपना मुख देखने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में इस आदत को बिलकुल भी शुभ नहीं माना गया। इससे आपके पूरे दिन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके स्थान पर आपको सुबह उठते ही अपने आराध्य के दर्शन करने चाहिए। वहीं, दूसरी ओर वास्तु शास्त्र में सुबह उठकर अपनी परछाई देखना भी शुभ नहीं माना गया। ऐसा करने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

न देखें ये तस्वीर

यदि कोई व्यक्ति सुबह उठते ही हिंसक जानवरों की तस्वीर देखता है तो इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक नहीं माना जाता। ऐसा करने से व्यक्ति को विवाद में उलझना पड़ सकता है।

इस गलती से बचें

हिंदू धर्म में यह माना गया है कि रात को सोने से पहले रसोई में गंदे बर्तन छोड़ने से लक्ष्मी माता रुष्ट हो सकती हैं। इसके साथ ही सुबह-सुबह गंदे बर्तन देखना भी शुभ नहीं माना जाता। इससे व्यक्ति को दिनभर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रात में ही बर्तनों को साफ करके सोएं।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Picture Credit: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.