Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Namak Ke Upay: किस्मत चमका देंगे समुद्री नमक के ये खास टोटके, खुलेंगे आय के नए स्त्रोत

Namak Ke Upay वास्तु शास्त्र के अनुसार सफेद नमक ही नहीं बल्कि समुद्री नमक का इस्तेमाल करके व्यक्ति जीवन के कई कष्टों को दूर करने के साथ सुख सुविधा के साथ रह सकता है। जानिए समुद्री नमक से कौन से उपाय करना होगा शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Wed, 21 Dec 2022 02:54 PM (IST)
Hero Image
Namak Ke Upay: किस्मत चमका देंगे समुद्री नमक के ये खास टोटके,खुलेंगे आय के नए स्त्रोत

नई दिल्ली, Namak Ke Totke: वास्तु शास्त्र में नमक के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से बताए गए है। माना जाता है कि नमक संबंधी इन उपायों को करने से घर में सुख- समृद्धि आती है। इसके साथ ही राहु और केतु के दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक चंद्रमा और शुक्र का प्रतिनिधि करता है। सफेद नमक के अलावा समुद्री नमक का इस्तेमाल करके भी व्यक्ति जीवन के हर कष्ट को समाप्त कर सकता है। इसके साथ ही अधिक धन लाभ हो सकता है। जानिए वास्तु के हिसाब से कैसे करें समुद्री नमक का इस्तेमाल।

कर्ज से मुक्ति के लिए

कर्ज से मुक्ति पाने के साथ आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन पोछा वाले पानी में थोड़ा सा सुद्री नमक डाल लें। इससे पोछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी और धन धान्य की बढ़ोत्तरी होगी।

गृह क्लेश के लिए

घर में मौजूद सदस्यों के बीच छोटी सी छोटी बात को लेकर वाद विवाद होता रहता है, तो बाथरूम में एक कांच की कटोरी में समुद्री नमक भरकर रख दें। हर सप्ताह इसे बदलते रहे। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी।

धन लाभ के लिए

पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो एक कांच के गिलास में पानी भर लें और उसमें एक चम्मच नमक डाल लें। इसके बाद इसे घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें। ऐसा करने से घर में धन की आवक बढ़ जाएगी। इस बात का ध्यान रखें कि गिलास का पानी खत्म होने से पहले फिर भर दें।

बुरी नजर के लिए

अगर किसी व्यक्ति को बार बार नजर लग जाती है, तो एक चुटकी नमक लेकर उसके ऊपर से तीन बार उतार लें। इसके बाद इस नमक को बाहर फेंक दें। ऐसा करने से नजर दोष से निजात मिल जाएगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।