Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

New Year 2024: नए साल से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, आने वाले वर्ष में नहीं होगी पैसों की कमी

New Year 2024 Vastu Tips वर्ष 2024 की शुरुआत में कुछ दिन शेष रह गए हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही लोगों को यह उम्मीद रहती है कि आने वाला साल उनके लिए बहुत-सी खुशियां लेकर आएगा। ऐसे में आप वास्तु के अनुसार नववर्ष के आरंभ से पहले कुछ चीजों को घर लाकर अपने सौभाग्य में वृद्धि कर सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 19 Dec 2023 02:24 PM (IST)
Hero Image
New Year 2024 सौभाग्य के लिए नए साल से पहले घर लाएं ये 5 चीजें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2024: हर व्यक्ति की यही कोशिश रहती है कि आने वाला साल उसके और उसके परिवार के लिए बेहतर साबित हो। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी कुछ चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं, कि वह कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें नए साल से पहले घर लाकर व्यक्ति लक्ष्मी मां की कृपा प्राप्त कर सकता है।

बनी रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। इसे पवित्र के साथ-साथ पूजनीय भी माना गया है। साथ ही तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का भी वास माना गया है। ऐसे में नए साल से पहले अपने घर में एक तुलसी का पौधा लाकर जरूर लगाना चाहिए। इससे लक्ष्मी मां की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

लक्ष्मी जी की प्रिय है ये चीज

दक्षिणावर्ती शंख मां लक्ष्मी का प्रिय माना गया है। साथ ही यह भी माना जाता है कि मां लक्ष्मी का इसमें वास होता है। ऐसे में अपने घर में नए साल की शुरुआत से पहले दक्षिणावर्ती शंख लेकर आएं और इसे अपने मंदिर में स्थापित करें।

नहीं आएगी धन की समस्या

पूजा-पाठ में विशेष रूप से प्रयोग होने वाला नारियल भी बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में 2024 से पहले एक लघु नारियल घर लाना चाहिए। इसकी विधिवत पूजा करने के बाद से धन के स्थान या फिर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको आने वाले साल में धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

होगी सौभाग्य में वृद्धि

वास्तु शास्त्र में कछुए को शुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आप नए साल की शुरुआत से पहले धातु के कछुए को खरीदकर अपने घर ला सकते हैं। इससे व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसे अपने ऑफिस डेस्क पर रखने से आपको विशेष लाभ मिल सकता है।

नए साल के पहले दिन लाएं ये चीज

यदि आप अपने नए साल को बहुत बेहतरीन बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को अपने घर में 11 गोमती चक्र लेकर आएं। इसके बाद इन्हें एक पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर-परिवार पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'