Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Palmistry: हथेली पर क्रॉस का निशान शुभ-अशुभ, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Palmistry हाथों की रेखाओं से भविष्य की गणना की जा सकती है। इसे हस्तरेखा शास्त्र कहते हैं। हथेली में ऐसी कई रेखाएं और निशान पाए जाते हैं जिन्हें शुभ या अशुभ माना जाता है। ऐसा ही एक निशान है क्रॉस का निशान। तो आज हम जानेंगे कि हाथ में क्रॉस का निशान होने पर शुभ फल मिलता है या अशुभ फल।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 01 Jul 2023 06:02 PM (IST)
Hero Image
Palmistry हथेली पर क्रॉस का निशान शुभ-अशुभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Palmistry: हाथों में मौजूद रेखाएं व्यक्ति के भाग्य से लेकर उसके भविष्य तक के कई राज खोल सकती हैं। ऐसी कई रेखाएं या निशान होते हैं जो बहुत ही सीमित लोगों की हथेलियों में पाए जाते हैं। लेकिन जिन भी लोगों की हथेली पर ये निशान होते हैं वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।

कहां शुभ होता है क्रॉस का निशान

हथेली पर तर्जनी उंगली के नीचे बने उभार को गुरु पर्वत कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरु पर्वत में उभार हो और इसके ऊपर क्रॉस का निशान बना हो तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में ऐशो-आराम बना रहता है। साथ ही इन्हें समाज में भी मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत तरक्की करते हैं और उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय तरीके से बीतता है।

सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान बना होता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों की समाज में व्यक्ति की प्रतिष्ठा बढ़ती है। ऐसे लोग प्रशासनिक क्षेत्र में अपना परचम लहराते हैं। इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है जिसके कारण ये कई कामों में सफलता प्राप्त करते हैं।

कहां शुभ नहीं होता क्रॉस का निशान

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर क्रॉस का निशान बनता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता। शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे बना हुआ होता है। इस जगह पर क्रॉस का निशान होने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा लड़ाई-झगड़े बने रहते हैं। इसके अलावा उन्हें छोटी मोटी चोट लगती रहती है।

अगर दोनों हथेली पर हो क्रॉस का निशान

कई लोगों की दोनों हथेली पर क्रॉस का निशान पाया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग कुछ ऐसा काम करते हैं जो इनके दुनिया से चले जाने के बाद भी याद रखें जाते हैं। इस तरह के लोग अपने पीछे बहुत-सी विरासत छोड़कर जाते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'