Move to Jagran APP

Shami plant: घर में शमी का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ, मिलते हैं ये संकेत

Shami plant हम व्यक्ति अपने घर के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए कई तरह के पौधे लगाते हैं। प्रत्येक पेड़-पौधे का अपना-अपना महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को शुभ माना गया है तो वहीं कुछ पौधे अशुभता का भी संकेत होते हैं। आइए जानते हैं घर में शमी का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Wed, 28 Jun 2023 05:17 PM (IST)
Hero Image
Shami plant घर में शमी का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shami plant: शमी का पौधा शनिदेव को अति प्रिय है। शनि दोष दूर करने के लिए घर में शनि का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। इसके फल, पत्ते, जड़ और जूस को चढ़ाने से शनि देव के प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सकता है। वहीं इससे जुड़े कई संकेत ऐसे भी हैं जो दर्शाते हैं कि कोई अशुभ घटना घटने वाली है। आइए जानते हैं कि शमी का पौधा कौन से अशुभ संकेत देता है।

क्या है पौधे के सूखने का मतलब

शमी के पौधे का सूखना जीवन में आने वाले कष्टों की ओर इशारा करता है। घर में अगर शमी का पौधा है और वह सूख रहा है तो यह संकेत होता है कि शनि देव आपसे क्रोधित हैं। साथ ही यह आपकी कुंडली में शनि दोष के साथ-साथ साढ़ेसाती और ढैय्या के योग को भी दर्शाता है। मान्यता है कि शमी का सूखा हुआ पौधा घर में आर्थिक तंगी लाता है। इससे घर में लक्ष्मी माता का वास नहीं रहता और धन की हानि होने लगती है।

पौधे के इस दिशा में झुकने का अर्थ

अगर शमी का पौधा दक्षिण दिशा की ओर झुक जाए तो यह बहुत ही अशुभ संकेत है। शमी के पौधे का दक्षिण की ओर झुकना संकटों को बढ़ावा देता है। वहीं अगर शमी का पौधा अगर पश्चिम दिशा की ओर झुक जाए तो यह भी इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको धन या स्वास्थ्य की हानि हो सकती है।

ये संकेत हैं अशुभ

अगर घर में शमी का पौधा टूटे हुए गमले में रखा जाता है तो इससे आपको अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। वहीं अगर शमी का पौधा  अचानक गिरकर टूट जाता है तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। इससे परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'