Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Grahan 2022: इन राशियों के लिए साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण रहने वाला है बहुत खास

Surya Grahan 2022 आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा तो कई राशियों के लिए कष्टकारी साबित होगा। जानिए सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए साबित होगा अच्छा।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Tue, 25 Oct 2022 10:31 AM (IST)
Hero Image
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के साथ इन तीन ग्रहों युति

नई दिल्ली, Surya Grahan 2022: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण हो बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में गिना जाता है। 25 अक्टूबर 2022, मंगलवार के दिन इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। दिवाली के अगले सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा की तिथि को भी आगे बढ़ाया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहण काल में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य को प्रारम्भ करने की मनाही है। 25 अक्टूबर के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन चार ग्रहों की युति हो रही है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य तुला राशि में होंगे। इसके साथ ही इस राशि में केतु विराजमान होंगे। इसके अलावा इस राशि में चंद्रमा, शुक्र ग्रह भी विराजमान होंगे। जानिए सूर्य ग्रहण के अलावा ग्रहों की युति का शुभ प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा।

कर्क राशि

इस राशि में सूर्य ग्रहण चतुर्थ भाव में होगा। ऐसे में ये सूर्य ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। अगर भूमि, वाहन आदि खरीदने की इच्छा है, तो इस अंतराल में खरीदना शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई भी काम सोच समझ कर जरूर करें।

सिंह राशि

इस राशि में सूर्य ग्रहण तृतीय भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ काम सुचारू रूप से चलने लगेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यस्थल में प्रशंसा होगी। इसी के चलते आपका प्रमोशन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी जगह पर निवेश करना चाहता है, तो यह समय अच्छा साबित हो सकता है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण खुशियां ही खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि में 11 वें भाव में सूर्य ग्रहण हो रहा है। ऐसे में नौकरी और व्यवसाय करने वालों के लिए बड़े प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बहुत कम है। शादीशुदा और डेटिंग करने वाले कपल्स को आपसी तालमेल के जरिए अपने रिश्ते को और अधिक प्रगाढ़ बनाएं। करियर में एक नई उड़ान भर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण मिला जुला रहने वाला है। ग्रहों की युति के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में कुछ नई चीजें हो सकती है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। व्यापार में किया गया निवेश काफी अधिक मुनाफा दे सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'