Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tej Patte ke Totke: तेज पत्तों के इन टोटकों से छूमंतर होगी सभी परेशानियां, पूरी होगी हर मनोकामना

रसोई में आमतौर पर प्रयोग होने वाले तेज पत्ते के वास्तु की दृष्टि से भी कई उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से आपके घर में की सभी समस्याएं छू मंतर हो जाएंगी। साथ ही इन उपायों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

By Jagran NewsEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sun, 21 May 2023 04:41 PM (IST)
Hero Image
Tej Patte ke Totke करें तेज पत्ते के ये टोटके।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Tej Patte ke Totke: तेज पत्ते के प्रयोग से खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। साथ ही इसके स्वास्थ्य पर भी कई लाभ हैं। क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में तेज पत्ते के कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिससे समस्याएं तो दूर होती ही हैं वहीं आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।

तेज पत्ता और काली मिर्च के उपाय

शनिवार के दिन 5 तेज पत्ते लें और इन्हें 5 काली मिर्च के साथ जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में फैला दें। इससे आपके घर में सभी समस्याएं दूर होंगी और लड़ाई झगड़ों से भी मुक्ति मिलेगी।

बुरे सपनों से बचने के लिए करें ये टोटका

अगर आप अक्सर बुरे सपने के कारण चौंक कर उठ जाते हैं  तो तेज पत्ते का ये आसान उपाय कर सकते हैं। अपने तकिए के नीचे एक तेज पत्ता रखें। इस उपाय से आपको बुरे सपनों से तुरंत राहत मिलेगी साथ ही घर की समस्याएं भी दूर होंगी।

इस उपाय से हाथ में टिकेगा धन

अगर आपका पैसा भी हाथ में आते ही खर्च हो जाता है तो इसके लिए आप एक तेज पत्ते को शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के चरणों में रखें। उसके बाद इसे अपने पर्स में रख लें। इस उपाय को करने से धन का योग बनेगा। इससे आपका पर्स कभी खाली नहीं होगा।

नहीं हो रही इच्छा पूरी को करें ये उपाय

अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है जो बहुत दिनों से पूरी नहीं हो रही है तो इसके लिए आप ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए एक तेज पत्ते के ऊपर सिंदूर से उस इच्छा के दो शब्द लिखें और इसे अपने घर के मंदिर में रख दें। इस उपाय से आपकी मनोकामना बहुत जल्द पूरी हो जाती है।

By- Suman Saini

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'