Move to Jagran APP

Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, वरना रिश्तों में आएंगी दूरियां

Valentine Day 2024 वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए लोग अपने लव पार्टनर को कुछ विशेष उपहार देते हैं। यदि आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने लव पार्टनर को कुछ गिफ्ट देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गिफ्ट के रूप में ऐसी चीजों का चयन न करें जो वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशुभ हों।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Tue, 06 Feb 2024 12:51 PM (IST)
Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, वरना रिश्तों में आएंगी दूरियां
Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, वरना रिश्तों में आएंगी दूरियां

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Valentine Day 2024: प्यार करने वालों के लिए 14 फरवरी का दिन बेहद खास होता है। क्योंकि इस दिन हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। प्रेमी जोड़े इस विशेष दिन के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वैलेंटाइन डे पर कपल्स अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग अपने लव पार्टनर को कुछ विशेष उपहार देते हैं।

यदि आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने लव पार्टनर को कुछ गिफ्ट देने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गिफ्ट के रूप में ऐसी चीजों का चयन न करें, जो वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशुभ हों। वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि अशुभ चीजों को उपहार में देने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। चलिए जानते हैं किन चीजों को वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

गिफ्ट में न दें ये चीजें

-अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो पार्टनर को रुमाल गिफ्ट में न दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रुमाल को उपहार में देने से रिश्तों के बीच कड़वाहट आती है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: घर के इन स्थानों पर न रखें तुलसी, वरना हाथ में नहीं टिकेगा पैसा

-इसके अलावा वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को काले कपड़े में गिफ्ट में न दें। क्योंकि सनातन धर्म में काले कपड़े को अशुभ माना गया है। इस चीजों को गिफ्ट में देने से इंसान के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

-वैलेंटाइन डे पर उपहार के लिए जूते का चयन न करें। माना जाता है कि जूते को गिफ्ट में देने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

-वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर परफ्यूम को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, परफ्यूम को उपहार में देने से रिश्तों के बीच दूरियां आती हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Tortoise: कछुएं को माना गया है बेहद शुभ, जानिए घर में कैसे करें उपयोग?

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Pic Credit Freepik