Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips: रोजाना की इन गलतियों को न करें अनदेखा, जानें ये महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स

Vastu Tips वास्तु टिप्स के जरिए घर के नकारात्मक प्रभाव को बड़े ही आसानी से खत्म किया जा सकता है। हालांकि कई बार हमारे जीवन की छोटी-छोटी गलतियां (Daily Mistakes) बड़े - बड़े वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं। आज हम उन्हीं (Vastu Shastra) गलतियों के बारे में आपको बताएंगे जिससे आप सावधानी बरत सकें। तो आइए जानतें हैं -

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Fri, 24 Nov 2023 02:15 PM (IST)
Hero Image
Vastu Tips: जानें ये महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व आमतौर पर हर किसी को पता होता है। कहा जाता है, वास्तु टिप्स के जरिए घर के नकारात्मक प्रभाव को बड़े ही आसानी से खत्म किया जा सकता है। हालांकि कई बार हमारे जीवन की छोटी-छोटी गलतियां बड़े - बड़े वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं। आज हम उन्हीं गलतियों के बारे में आपको बताएंगे, जिससे आप सावधानी बरत सकें। तो चलिए जानतें हैं -

यह भी पढ़ें : Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2023 : नवंबर में इस दिन मनाई जाएगी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, यहां पढ़ें पूजा विधि

बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना कभी बिस्तर पर बैठकर नहीं खाना चाहिए। खाने को हमेशा डायनिंग टेबल या फिर जमीन पर बैठकर ही खाना चाहिए। बेडरूम या फिर बिस्तर पर बैठकर खाने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। साथ ही निद्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

रात को रसोई साफ रखें

रात को सोने से पहले अपनी रसोई घर को साफ करके ही सोएं। साथ ही जूठे बर्तन को अवश्य धो लें, जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उनसे मां अन्नपूर्णा रुष्ट हो जाती हैं। साथ उनके घर पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

शाम के समय न सोएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय सोना बेहद अशुभ माना गया है। ऐसा करने वालों को आर्थिक तंगी का सामना सदैव करना पड़ता है। साथ ही उनके घर पर दरिद्रता का वास हमेशा बना रहता है।

यह भी पढ़ें : Kartik Purnima 2023: इस दिन पड़ रही है कार्तिक पूर्णिमा, जान लें पूजा करने का सही अनुष्ठान

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'