Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के इन नियमों का जरूर करें पालन, घर में खुशियों का होगा आगमन

ऐसा माना जाता है कि इंसान को कई कारणों की वजह से वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। इससे जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। अगर आप भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के नियम का पालन करना बेहद आवश्यक होता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 14 Jul 2024 11:21 AM (IST)
Hero Image
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के महत्वपूर्ण नियम

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips in Hindi) का बेहद खास महत्व है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में अगर किसी वस्तु को सही दिशा में रखा गया है, तो इससे इंसान को घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होगा।

यह भी पढ़ें: Vastu Upay: इसलिए नहीं लेना चाहिए कॉर्नर वाला घर, बढ़ सकती हैं परेशानियां

इन नियमों का करें पालन

  • वास्तु शास्त्र की मानें तो धन की देवी मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है। अगर आप चाहते हैं कि परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रही रहे, तो इसके लिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में छोटा-सा सोने या पीतल का टुकड़ा या सिक्का रखना चाहिए। इसको रखने से पहले गुरुवार को इस टुकड़े को गंगाजल से धोकर अपने पर्स में रखें और समय समय पर इसे साफ करते रहें। माना जाता है कि इससे पैसों की कमी दूर होती है और धन से तिजोरी सदैव भरी रहती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में टीवी नहीं लगानी चाहिए। साथ ही कांटेदार पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनने लगती है।
  • यह भी पढ़ें:  घर में Vastu Dosh होने पर मिलते हैं कई संकेत, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।