Move to Jagran APP

Vastu Tips For Job: नौकरी की समस्या को खत्म करेंगे वास्तु के ये उपाय, करियर में मिलेगी सफलता

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिलती है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के उपाय आपके के लिए बेहद लाभकारी होंगे। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया जिनको करने से व्यक्ति मनचाही नौकरी को हासिल कर सकता है।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarPublished: Thu, 04 Jan 2024 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jan 2024 05:38 PM (IST)
Vastu Tips For Job: नौकरी की समस्या को खत्म करेंगे वास्तु के ये उपाय, करियर में मिलेगी सफलता

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Job: वास्तु शास्त्र के नियमों के पालन करने से इंसान अपने करियर को सुखमय बना सकता है। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिलती है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी होंगे। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया, जिनको करने से व्यक्ति मनचाही नौकरी हासिल कर सकता है। साथ ही करियर की सभी परेशानियों से निजात पा सकता है। चलिए जानते हैं नौकरी से संबंधित वास्तु उपायों के बारे में ।

नौकरी के वास्तु उपाय

  • वास्तु के मुताबिक, पीला रंग सकारात्मकता को दर्शाता है और यह रंग सफलता का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में नौकरी के स्थान पर पीला रंग इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Temple: अपने मंदिर के आसपास से हटा दें ये चीजें, वरना भुगतने पड़ सकते हैं नकारात्मक परिणाम

  • अगर आपको जॉब में प्रमोशन नहीं मिल रहा है, तो मंदिर में विधिपूर्वक नवग्रह अभिषेक करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से राहु केतु के दोष से छुटकारा मिलता है और साथ ही नौकरी में जल्द ही प्रमोशन मिलता है।
  • नौकरी पाने के लिए रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है। नौकरी हासिल करने के लिए एक मुखी, दस मुखी या ग्यारह मुखी रुद्राक्ष पहनना अच्छा माना जाता है। तामसिक भोजन करने वाले इंसान को रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए।
  • नौकरी में आ रही परेशानियों की वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में आप ध्यान रखें कि आइना हमेशा घर की उत्तर दिशा में होना चाहिए। क्योंकि घर में आइना इस दिशा में होना शुभ माना जाता है। घर में आइना गलत दिशा में होने से इंसान को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • अगर आप मनचाही नौकरी को हासिल करना चाहते हैं, तो देवों के देव महादेव की पूजा करें। हर सोमवार को भगवान शिव को कच्चा दूध और साबुत चावल अर्पित करें और भगवान भोलेनाथ से अपने मन की बात कहें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आपको मनचाही जॉब प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोई में इन चीजों को न होने दें खाली, वरना बिगड़ जाएंगे बनते काम


Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Picture Courtesy: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.