Move to Jagran APP

Vastu Tips for Kitchen: रसोई घर में रख लें ये खास चीजें, कभी खाली नहीं होंगे आपके धन भंडार

Vastu Tips In Hindi रसोई घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में रसोई घर से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति को लाभ देखने को मिल सकते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो रसोई में कुछ खास चीजों को रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह चीजें कौन-सी हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Published: Fri, 12 Jan 2024 04:16 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2024 04:16 PM (IST)
Vastu Tips for Kitchen रसोई घर में रख लें ये खास चीजें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Kitchen in hindi: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में इससे निपटने के भी कई उपाय बताए गए हैं। यदि आप वास्तु शास्त्र में बताई गई गई कुछ चीजों को रसोई घर में रखते हैं तो आपको लाभ देखने को मिल सकता है। 

कभी खत्म न होने दें ये चीज

रसोई घर में हल्दी मुख्य रूप से पाई जाती है। मसाले के रूप में प्रयोग होने वाली हल्दी को धार्मिक कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान जरूर रखें कि रसोई में हल्दी कभी भी खत्म नहीं होनी चाहिए। अगर आप इस बात का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपके धन आगमन के मार्ग खुले रहते हैं।

पश्चिम दिशा में रखें ये चीजें

आजकल रसोई में कांच, प्लास्टिक और स्टील के बर्तन रखे जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो रसोई की पश्चिम दिशा में तांबे और पीतल के बर्तन से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

रख सकते हैं ये पौधे

सुंदरता बढ़ाने के लिए घर में कई तरह के पौधे रखे जाते हैं। आप अपने रसोई घर में कुछ पौधे जैसे एलोवेरा और तुलसी आदि भी रख सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है। साथ ही साथ सकारात्मक ऊर्जा को प्रभाव भी बना रहता है।

यहां रखें इलेक्ट्रॉनिक सामान

यदि आप अपने रसोई घर में सामान को वास्तु नियमों के अनुसार रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष से बचा जा सकता है। इसके लिए बिजली के उपकरणों जैसे मिक्सर, ओवन आदि को रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए।

इन नियमों का रखें ध्यान

रसोई के आसपास कभी भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। रसोई घर के नीचे या ऊपर भी शौचालय नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Picture Credit: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.