Move to Jagran APP

Ganesh Chaturthi 2022: घर की इस दिशा में बिल्कुल न रखें गणेश की मूर्ति, जानिए सही दिशा

Ganesh Chaturthi 2022 घर में गणपति की मूर्ति या तस्वीर रखते समय दिशा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। क्योंकि गलत तरीके से रखी गई मूर्ति जीवन में कई संकट खड़ी कर सकती है। जानिए वास्तु के हिसाब से घर में किसी तरह रखना चाहिए गणेश जी की मूर्ति।

By Shivani SinghEdited By: Published: Sat, 27 Aug 2022 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2022 09:45 AM (IST)
Vastu Tips: घर की इस दिशा में बिल्कुल न रखें गणेश की मूर्ति, जानिए सही दिशा

नई दिल्ली, Vastu Tips For Lord Ganesha Murti: हिंदू धर्म में भगवान गणेश का विशेष महत्व है। किसी भी मांगलिक या शुभ कार्य को शुरू करने से पहले गणपति की पूजा करना अनिवार्य माना जाता है। भगवान गणेश को आनंद और खुशी का देवता माना जाता है। इसके साथ ही उन्हें विघ्न हरने वाला भी माना जाता है। इसी के कारण उन्हें विघ्नहर्ता कहते हैं। वेद शास्त्रों में ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र में भी गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर घर में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गणपति जी स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली रहती है।

वास्तु के मुताबिक घर में गणपति की मूर्ति या तस्वीर रखते समय दिशा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। क्योंकि गलत तरीके से रखी गई मूर्ति जीवन में कई संकट खड़ी कर सकती है। जानिए वास्तु के हिसाब से घर में किसी तरह रखना चाहिए गणेश जी की मूर्ति।

इस दिशा में रखें गणेश मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की मूर्ति घर के उत्तर-पूर्व कोने यानी कि ईशान कोण में रखना उत्तम होता है।

इस दिशा में न रखें मूर्ति

घर के दक्षिण दिशा में भूलकर भी गणपति भगवान की मूर्ति नहीं स्थापित करनी चाहिए। इसके साथ ही शौचालय, डस्टबिन, स्टोर रूम, सीढ़ियों के नीचे आदि जगहों पर भी गणपति की मूर्ति स्थापित न करें।

घर लाएं इस मुद्रा में गणपति की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गणेश जी की मूर्ति लाते समय मुद्रा का जरूर ध्यान रखें। गणेश जी की मूर्ति ललितासन में बैठे हुए गणेश की तस्वीर या मूर्ति लाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि यह मुद्रा शांत और शांति का प्रतिनिधित्व करती है। इसके अलावा गणपति की लेटने की स्थिति वाले तस्वीर या मूर्ति ला सकते हैं। क्योंकि गणपति जी की ऐसी मुद्रा को विलासिता, आराम और धन का प्रतिनिधित्व करती है।

सूंड की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणपति जी की मूर्ति घर लाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उनकी सूंड किस दिशा की ओर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश जी ऐसी मूर्ति घर लाएं जिसमें उनकी सूंड बाई ओर की ओर झुकी हुआ है। क्योंकि यह दिशा सफलता और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाती है।

गणपति जी की मूर्ति में ये चीजें हो जरूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश जी की मूर्ति घर लाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि गणपति हाथ में मोदक जरूर लिए हो और उनका वाह मूषक भी है। क्योंकि मोदक गणपति जी का प्रिय भोजन है और मूषक वाहन है जो हमारे मन और भौतिक इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है।

घर में कितनी रखें गणपति जी की मूर्ति

वास्तु एक्सपर्ट, घर में सिर्फ एक गणेश की मूर्ति रखने की सलाह देते हैं। ऐसा माना जाता है कि एक से अधिक मूर्तियां सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकती है। इसलिए घर में भगवान गणेश की एक ही मूर्ति रखें।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.