Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips For Money Plant: शुक्रवार को मनी प्लांट की जड़ में बांधें ये एक छोटी सी चीज, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips For Money Plant वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पड़ जाता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे ही जानिए कि मनी प्लांट में क्या चीज बांधना माना जाता है शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Thu, 16 Feb 2023 10:57 AM (IST)
Hero Image
Vastu Tips For Money Plant: शुक्रवार को मनी प्लांट की जड़ में बांधें ये एक छोटी सी चीज

नई दिल्ली, Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की बढ़ोतरी के लिए कुछ चीजों में बदलाव करना चाहिए। इसके साथ ही घर में ऐसे पेड़-पौधे रखने चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा हो और वातावरण शुद्ध हो। ऐसे में तुलसी के पौधे के अलावा मनी प्लांट लगाना शुभ होगा। माना जाता है कि घर में सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष खत्म हो जाता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की असीम कृपा हमेशा बनी रहती हैं। मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर में सही दिशा में जरूर लगाएं। इसके अलावा मनी प्लांट में लाल रंग का कलावा जरूर बांधना चाहिए। जानिए इसके लाभ और अन्य वास्तु टिप्स।

मनी प्लांट में बांधे कलावा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लाल रंग का धागा बांधना शुभ माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ में लाल रंग का कलावा बांध दें। मनी प्लांट की जड़ हर एक पत्ते के में होती है। इसलिए इसे आसानी से बांध सकते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए सुख-समृद्धि, धन-धान्य की वृद्धि की कामना करते रहें।

मनी प्लांट संबंधी अन्य वास्तु टिप्स

चढ़ाएं दूध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में नियमित रूप से पानी दें। पानी देते समय उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। ऐसा करने से तेजी से मनी प्लांट बढ़ेगा। ऐसा करने से व्यक्ति को तेजी से तरक्की के साथ धन लाभ मिलेगा।

घर के बाहर न रखें मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी मनी प्लांट को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए। जहां पर बाहर से आने-जाने वालों की नजरें उसमें पड़ें। इससे किसी की भी बुरी नजर लग सकती हैं। इसलिए घर के अंदर मनी प्लांट रखना सही होगा।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।