Move to Jagran APP

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में यहां रखें मोर पंख, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में मोर पंख लगाते हैं तो इससे आपको कई तरह के फायदे देखने को मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में किन-किन स्थानों पर मोर पंख रखना चाहिए।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 16 Oct 2024 01:40 PM (IST)
Hero Image
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में यहां रखें मोर पंख।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मोर पंख को भगवान श्री कृष्ण से जोड़कर देखा जाता है, वह मोर पंख को अपने मुकुट पर धारण करते हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में भी इसे अपने घर के कुछ स्थानों पर रखना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में आज हम आपको घर के ऐसे स्थान बताने जा रहे हैं, जहां मोरपंख रखने से व्यक्ति को कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

इस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र में घर में मोर पंख को रखने के लिए पूर्व दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। घर की पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव को माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में मोर पंख रखने से घर में चल रहे लड़ाई-झगड़े खत्म हो सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। 

यहां पर जरूर रखें मोर पंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने पूजा स्थल या घर के मंदिर में मोर पंख को रखते हैं, तो ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक शक्ति को दूर रहती ही है, साथ ह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

मेन डोर पर इस तरह लगाएं

आप अपने घर के मुख्य द्वार पर भी मोर पंख लगा सकते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और घर के सदस्य बुरी नजर से भी बचे रहते हैं। आप इसे दरवाजे के ऊपर या फिर दरवाजे के पास में लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें -  Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की छत पर लगाएं ये चीजें, आसपास नहीं भटकेगी दरिद्रता

बच्चों में बढ़ती है एकाग्रता

वास्तु के अनुसार, बच्चों के कमरे में भी मोर पंख लगना बहुत ही अच्छा माना जाता है। माना गया है कि ऐसा करने से एकाग्रता बढ़ती है और शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। यह उपाय बच्चों के आसपास नकारात्मक ऊर्जा को भी नहीं आने देता। बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में आप उनके बिस्तर के पास मोर पंख रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Vastu Tips: दीवाली से पहले इन चीजों को दिखाएं बाहर का रास्ता, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।