Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips: अपनाएं ये वास्तु उपाय, आने वाले साल में नहीं सताएगा कर्ज का डर

Vastu Upay in hindi वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर चीज को सही दिशा में रखा जाए तो इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से भी बच सकता है। साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे भी उपाय बताए गए हैं जिनके द्वारा व्यक्ति को कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Thu, 30 Nov 2023 01:21 PM (IST)
Hero Image
Vastu remedies कर्ज से मुक्ति के वास्तु उपाय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि वस्तुओं को रखते समय दिशा का ध्यान रखा जाए तो इससे व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। कई बार जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यक्ति न चाहते हुए भी कर्ज लेता है और चाहकर भी उस कर्ज से निकल नहीं पाता। ऐसे में व्यक्ति कर्ज के जाल में फंसता चला जाता है और आर्थिक तंगी का शिकार हो जाता है। ऐसे में आप कुछ वास्तु उपाय अपनाकर कर्ज रूपी राक्षस से मुक्ति पा सकते हैं।

इस दिशा में रखें तिजोरी

आप अपनी तिजोरी को सही दिशा में रखकर भी धन की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए आप अपनी तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Deepak Significance And Rules: दीया जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

ये दिन है शुभ

कर्ज चुकाने के लिए मंगलवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि माना जाता है कि मंगलवार के दिन पैसा लौटाने से व्यक्ति को जल्द ही कर्ज के राहत मिलती है। साथ ही घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा में दर्पण लगा कर भी कर्ज से राहत पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Jyotish Tips: बुरी किस्मत नहीं छोड़ रही आपका पीछा? तो आज ही आजमाएं ये छोटे-छोटे उपाय

जरूर करें ये काम

हिंदू मान्यताओं के अनुसार कुबेर देव को धन का देवता माना गया है। वहीं, मां लक्ष्मी को भी धन की देवी माना जाता है। ऐसे में अपनी दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए। साथ ही रोजाना उनकी पूजा-अर्चना भी करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'