Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips: घर में हमेशा बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास, बस करने होंगे ये आसान काम

Easy Vastu Remedies माना जाता है कि यदि घर में वास्तु दोष लग जाए तो ऐसे में व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप कुछ आसान वास्तु टिप्स अपनाकर वास्तु दोष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति पा सकते हैं। वास्तु के कुछ आसान उपाय आपके जीवन में खुशियों के रंग भर सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 27 Dec 2023 05:23 PM (IST)
Hero Image
Vastu tips इन वास्तु उपायों से घर में हमेशा बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Upay in hindi: वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में यदि आप घर में इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने पर घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह के समय घर की सारी खिड़की और दरवाजे खोल देने चाहिए। इससे सूरज की रौशनी घर में आती है, जिससे घर में एक पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। वास्तु का ये आसान उपाय परिवार के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

झाड़ू संबंधी नियम

वास्तु शास्त्र में घर में झाड़ू को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे में झाडू को कभी भी दरवाजे के पास न रखें और न ही झाड़ू के ऊपर कोई वजनदार वस्तु रखें। इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू के बार-बार पैर लगता है, बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता।

इस दिशा में रखें तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी को लक्ष्मी स्वरूपा ही माना गया है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। शाम के समय नियमित रूप से तुलसी पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें - Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगी आर्थिक तंगी

लगाएं इस तरह की तस्वीरें

घर में युद्ध, अकेलापन या गरीबी दिखाने वाली तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसके स्थान पर आप हरियाली से युक्त और मन को प्रसन्न करने वाली तस्वीरें लगाएं। ऐसा करने से मन में सकारात्मक विचार आएंगे। इसके साथ ही घर में बरकत बनी रहेगी।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'