Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips: गुड़हल का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, घर से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र में पेड़ -पौधों को लेकर काफी कुछ बताया गया है। कई बार लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के चलते ऐसे पौधे को घर ले आते हैं जिनका असर उनके पूरे जीवन और घर पर पड़ता है। ऐसे में आज हम गुड़हल का फूल (Today Vastu Tips) लगाने के कुछ नियमों को आपके साथ साझा करेंगे जो यहां दिए गए हैं -

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Thu, 15 Feb 2024 03:28 PM (IST)
Hero Image
Today Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Today Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों से जुड़ी हुई काफी जानकारी दी गई है। जैसे कि कौनसा पौधा घर में लगाना चाहिए और कौनसा नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि कई बार लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के चलते ऐसे पौधे को घर ले आते हैं, जिनका असर उनके पूरे जीवन पर पड़ता है। ऐसे में आज हम गुड़हल का फूल लगाने के कुछ नियमों (Vastu Tips) को आपके साथ साझा करेंगे, जो इस प्रकार हैं -

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

लाल गुड़हल का फूल माता लक्ष्मी को अति प्रिय है, जो लोग देवी लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं और घर से दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं, उन्हें मां को यह फूल अवश्य अर्पित करना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा (Vastu Tips For Placing Hibiscus Plant) समाप्त होती है। 

यह भी पढ़ें: Om Shaped Temple: राजस्थान में बनकर तैयार हुआ दुनिया का पहला ऊँ आकार का मंदिर, एक साथ होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा

ऐसा कहा जाता है कि गुड़हल का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा (Hibiscus Plant Vastu Direction) में लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिशाओं में गुड़हल लगाने से भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।

शुक्रवार को लगाएं गुड़हल का पौधा

गुड़हल का पौधा शुक्रवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से कुंडली से ग्रहों की अशुभ स्थिति समाप्त होती है। साथ ही कारोबार में सफलता मिलती है। इसके अलावा इस पौधे को लगाने (Gudhal Ke Paudhe Ke Fayde) से आर्थिक तंगी से निजात मिलता है और घर में धन, वैभव, शांति का वास होता है।

यह भी पढ़ें: Narmada Jayanti 2024: नर्मदा नदी में स्नान के होते हैं अद्भुत लाभ, इस खास दिन पर जरूर लगाएं डुबकी

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।