Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vastu Tips: भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताए थे ये वास्तु उपाय, इन 5 चीजों का घर में होना बेहद जरूरी

Vastu Tips In Hindi भगवान श्री कृष्ण द्वारा युधिष्ठिर को दिए गए वास्तु ज्ञान में उन्होंने ऐसी 5 वस्तुओं का जिक्र किया है जिनका घर में होना बेहद जरूरी है। इन वस्तुओं के होने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है जिससे घर-परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए कुछ ऐसे ही वास्तु उपाय।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 12 Sep 2023 01:43 PM (IST)
Hero Image
Vastu Tips In Hindi पढ़िए भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए कुछ वास्तु उपाय।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली के सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ही महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज का एक निश्चित जगह पर होने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण भी वास्तु शास्त्र का ज्ञान रखते थे। महाभारत के युद्ध के दौरान उन्होंने युधिष्ठिर को कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताए थे जिनके द्वारा घर में सुख-सम्पन्नता हमेशा बनी रहती है।

ये हैं पांच जरूरी चीजें

श्री कृष्ण के अनुसार, धूप, दीप, पुष्प, गंध और नेवैद्य इन पांच तत्वों का घर में होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप अपने घर में चंदन रख सकते हैं। इसके विषय में भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा था कि चंदन पर हजारों सांप लिपटने के बाद भी वह हमेशा पवित्र बना रहता है। इसलिए घर में चंदन की लकड़ी, माला या अगरबत्ती आदि रख सकते हैं।

इस तरह जलाएं दीपक

श्री कृष्ण द्वारा बताए गए पंचतत्वों में से एक दीप अर्थात दीपक को जलाने के लिए हमेशा शुद्ध घी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है कि घर में घी कभी भी खत्म नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही घर में शहद का होना भी जरूरी माना गया है। भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा था कि शहद एक ऐसी चीज है जो आत्मा को शुद्ध करने के काम आता है। इसलिए पूजा-पाठ में भी इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से होता है।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: बिना पैसे खर्च किए ऐसे ठीक करें अपने घर का वास्तु, बनी रहेगी सुख-शांति

दिशा का रखें ध्यान

वहीं भगवान श्री कृष्ण ने यह भी बताया है कि घर में पीने के पानी की व्यवस्था सही होना बेहद जरूरी है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। वास्तु में इसे ईश्वर की दिशा माना गया है।

मां सरस्वती को पारद की मूर्ति

हिंदू धर्म में मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। इसकी पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए श्री कृष्ण युधिष्ठिर से कहते हैं कि घर में माता सरस्वती की तस्वीर या पारद की मूर्ति अवश्य होनी चाहिए।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'