Move to Jagran APP

Vastu Tips: घर में इन वजहों से भी हो सकता है वास्तु दोष, आज ही करें इनमें बदलाव

ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना इंसान के जीवन के लिए बेहद लाभकारी होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर और जीवन से जुड़ी कई सारी चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन टिप्स को फॉलो करने से पैसों की तंगी खत्म होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Published: Tue, 28 May 2024 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2024 09:58 AM (IST)
Vastu Tips: घर में इन वजहों से भी हो सकता है वास्तु दोष, आज ही करें इनमें बदलाव

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि इंसान दिनभर मेहनत करता है, लेकिन इसके बाद भी उसे सफलता हासिल नहीं होती। इसके पीछे वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने की वजह से इंसान को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और बनते कार्य बिगड़ जाते हैं। ऐसे में आपको घर में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। वास्तु शास्त्र के इन उपायों के द्वारा वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर काल भैरव को इस तरह करें प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वर

करें ये उपाय

  • नल से पानी टपकने की वजह से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में आप नल को ठीक करवाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पैसों की तंगी खत्म होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।  
  • अगर परिवार के सदस्य कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में घर में विधिपूर्वक श्री हनुमत यंत्र स्थापित करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से कर्ज जल्द खत्म होता है और कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।  
  • अगर आपके घर में कलह-क्लेश होता रहता है, तो ऐसे में पोछा लगाते समय पानी में नमक डाल लें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।  
  • अगर आप मंदिर में देवी-देवता की प्रतिमा विराजमान कर रहे हैं, तो शुभ दिशा में स्थापित करें। माना जाता है कि गलत दिशा में भगवान की प्रतिमा होने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।  

यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा के समय करें ये आरती, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति


 अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.